वेब मीडिया और हिन्दी साहित्य परिषद द्वारा टिकरापारा रायपुर में होली एवं महिला दिवस पर कवि सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महंगाई और मिलावट के साथ कृष्ण को होली के लिए मंजुला श्रीवास्तव ने आमंत्रण किया, छत्तीसगढ़ सरकार को 2 रूपया किलो चावल और दारू की दुकान के लिए आशा श्रीवास्तव ने होली और महिला दिवस की बधाई दी। वहीं गीतकार श्यामसुंदर त्रिपाठी ने भजन सरिता के द्वारा देश की वर्तमान रामायण का मतला दिया। अरूणा चौहान और जयप्रकाश त्रिपाठी श्रृंगार के साथ गुलालमय होली और महंगाई के साथ होली चित्रण किया।
श्री सना अहमद ने वन्दे मातरम गीत को उर्दु में गाकर उन मुस्लिम मजहबी लोगों को गीत की संस्कृति से परिचीत करवाया जो कि महिला दिवस का सांकेतिक गीत है की महिलाएं अमन और चैन के लिए भाषाओं के चक्रव्यूह को तोड़कर भी भारत की सांस्कृतिक एकता में अपना अमूल्य सहयोग दे सकती हैं। यह भी एक होली का सुंदर रंग है।
रायपुर, 13 अक्टूबर 2009 - राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम सङ्ढू स्थित शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में एक वर्षीय पाठयक्रम के तहत आशुलिपि हिन्दी में रिक्त तीन पेमेंट शीट और सेकेट्रियल प्रेक्टिस में रिक्त तीन फ्री शीट तथा पांच पेमेंट शीट में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।
आवेदन पत्र इस महीने की 20 तारीख तक जमा कर सकेंगे। इच्छुक महिला आवेदक कार्यालय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर (सङ्ढू) से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
राज्य में सुपोषण मेलों की तैयारी
दत्तक पुत्री शिक्षा योजना के लिए भी चलेगा सहयोग अभियान
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ली समीक्षा बैठक
रायपुर, 31 जुलाई 2009 - कुपोषण के खिलाफ और भी ज्यादा व्यापक जन-जागरण के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सुपोषण मेलों आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आगामी आठ अगस्त को राजनांदगांव में जिला स्तरीय सुपोषण-मेले का शुभारंभ करेंगे। मेलों का आयोजन प्रथम चरण में जिला स्तर पर जिला मुख्यालय में और द्वितीय चरण में विकासखण्ड मुख्यालय में किए जाएंगे। इसी तरह आगामी 13 अगस्त को दत्तक पुत्री शिक्षा योजना के तहत सहयोग अभियान भी प्रदेश भर में चलाया जाएगा।
यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में आयोजित विभाग के जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दी गई। सुश्री लता उसेण्डी ने बैठक में इन दोनों आयोजनों के लिए स्थल चयन सहित अन्य सभी जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के सचिव श्री एस.के.बेहार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। read more »
राज्य में महिला समूहों के लिए ऋण सीमा बढ़ी छत्तीसगढ़ महिला कोष से अब 50 हजार रूपए तक ऋण सुविधा
प्रदेश के 72 हजार से अधिक महिला समूहों की आठ लाख महिलाओं को मिलेगा इसका फायदा
रायपुर, 23 जुलाई 2009 - महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के महिला और बाल विकास विभाग ने राज्य में कार्यरत महिला स्व-सहायता समूहों के लिए ऋण प्राप्त करने की सीमा 20 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए करने का आदेश जारी कर दिया है।
राज्य में 72 हजार 264 महिला स्व-सहायता समूहों की करीब आठ लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। read more »
जैम, जैली, अचार, मुरब्बा बनाना सीखने 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
रायपुर, 20 जुलाई 2009 - राज्य शासन के उद्यान विभाग द्वारा महिलाओं, गृहणियों तथा स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को जैम, जैली, अचार, मुरब्बा आदि बनाना सिखाने के लिए आज से सिविल लाईन्स स्थित फल परिरक्षण प्रशिक्षण केन्द्र, गोविंद धाम निवास में प्रारंभ किया गया ।
आगामी 15 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में महिलाओं एवं स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को कैचप, सॉस, चटनी, बरफी एवं चाकलेट आदि भी बनाना सिखाया जाएगा। इस प्रशिक्षण में फल तथा सब्जियों को सुरक्षित रखने के अनेक तरीकों से भी अवगत कराया जाएगा। read more »
रायपुर, 18 जुलाई 2009 - राज्य शासन द्वारा महिलाओं के पक्ष में सम्पतियों के अंतरण पर मुद्रांक शुल्क में दो प्रतिशत की छूट दिए जाने के फलस्वरूप चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल 09 से 30 जून 2009 तक महिलाओं को 7 करोड़ 57 लाख 90 हजार रूपए की छूट प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन महीनों में पंजीयन कार्यालयों में 13 हजार 901 सम्पतियों का अंतरण किया गया। इन सम्पतियों के अंतरण में निर्धारित 7 प्रतिशत के स्थान पर पांच प्रतिशत मुद्रांक शुल्क लिया गया। read more »
Chhattisgarh Recent Comments
24 weeks 5 days ago
34 weeks 4 days ago
35 weeks 4 days ago
35 weeks 4 days ago
35 weeks 5 days ago