मुख्यमंत्री ने सारंग बंधुओं की शानदार कामयाबी पर दी शाबाशी
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया
रायपुर, 02 नवम्बर 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्र मंडलीय खेलों की भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण तथा रजत पदक विजेता छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी भाईयों - रुस्तम सारंग और अजयदीप सारंग को उनकी इस शानदार कामयाबी पर शाबाशी और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने उन्हें भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने की तैयारी के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। read more »
मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने राज्योत्सव की शुभकामनाएं दी
रायपुर, 31 अक्टूबर 2009 छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव 2009 की हार्दिक बधाई देते हुए सभी लोगों के जीवन में तरक्की और खुशहाली की कामना की है।
राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जनता के नाम जारी अपने शुभकामना संदेश में गृह, जेल और सहकारिता मंत्री श्री ननकीराम कंवर, स्कूल शिक्षा, लोक निर्माण, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, पंचायत और ग्रामीण विकास तथा विधि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य और नागरिक आपूर्ति तथा ग्रामोद्योग मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, read more »
स्वाभिमान और आत्म विश्वास राज्य निर्माण की सबसे बड़ी सफलता : डॉ. रमन सिंह
मुख्यमंत्री ने जनता को 'राज्योत्सव' की शुभकामनाएं दी
रायपुर, 31 अक्टूबर 2009 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल एक नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश राज्य निर्माण दिवस को याद करते हुए वहां की जनता के लिए भी अपनी शुभेच्छा और सद्भावना प्रकट की है। read more »
प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए जनसामान्य का पूर्ण सहयोग लेना जरूरी - श्री नरसिम्हन
रायपुर, 30 अक्टूबर 2009 छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सभी स्तर पर प्रयासों के साथ-साथ जनसामान्य का पूर्ण सहयोग लेना जरूरी है। read more »
Chhattisgarh Recent Comments
24 weeks 4 days ago
34 weeks 3 days ago
35 weeks 3 days ago
35 weeks 3 days ago
35 weeks 4 days ago