'भारत माता के सच्चे सपूत थे वीर नारायण सिंह'
शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री ने क्रांति वीर को दी विनम्र श्रध्दांजलि
रायपुर, 09 दिसंबर 2009 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल दस दिसम्बर को अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर वर्ष 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित की है। डॉ. सिंह ने उनके बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने एक संदेश में कहा है कि क्रांतिवीर नारायण सिंह भारत माता के सच्चे सपूत और छत्तीसगढ़ महतारी के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने सोनाखान की अकाल पीड़ित जनता को अन्याय, अत्याचार और भूख से मुक्ति दिलाने के लिए तत्कालीन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व करते हुए अपना सच्चा राजधर्म निभाया और स्वतंत्रता की बलि-वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दे दी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि न केवल छत्तीसगढ़ की जनता बल्कि सम्पूर्ण भारत के लोगों को उनकी यह शहादत हमेशा याद रहेगी। read more »
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया
रायपुर, 30 अक्टूबर 2009 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल 31 अक्टूबर को देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित की है। read more »
विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य श्री प्यारेलाल खण्डेलवाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री कौशिक ने स्वर्गीय श्री खण्डेलवाल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
उन्होंने कहा कि श्री खण्डेलवाल ने राष्ट्रीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का आजीवन प्रयास किया। राष्ट्र के लिए उनकी सेवा व समर्पण की भावना अनुकरणीय है। हम सबने एक महान देशभक्त, समाज सेवक और राष्ट्रीय चिंतक को हमेशा के लिए खो दिया है।
मुख्यमंत्री निवास पर आठ अक्टूबर को 'जनदर्शन' नहीं होगा
रायपुर, 06 अक्टूबर 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पर यहां आगामी गुरूवार 08 अक्टूबर को सवेरे आम जनता से मुलाकात का उनका साप्ताहिक कार्यक्रम 'जनदर्शन' अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री इस दिन नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने श्री रामराज दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर, 06 अक्टूबर 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर के निकटवर्ती ग्राम कूंरा के वरिष्ठ नागरिक श्री रामराज दुबे के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। ज्ञातव्य है कि स्थानीय पत्रकार श्री शिव दुबे के पिता श्री रामराज दुबे का कल निधन हो गया। read more »
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने पत्रकार स्वर्गीय श्री ठाकुर को श्रध्दांजलि दी
रायपुर, 31 जुलाई 2009 - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के पत्रकार स्वर्गीय श्री विवेक ठाकुर को अपनी विनम्र श्रध्दांजलि दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने श्री ठाकुर के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया और उनके शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Martyr Mr. V. K. Choubey IPS and his colleagues made supreme sacrifice of their life for Chhattisgarh and the Nation fighting with Maoists (Naxalites). The Aksharanjali or Tribute by Worlds is to Record the feelings of people.
Watch Akshranjali Video
Shri V. K. Choubey Cremation Video at Devendra Nagar, Raipur, Chhattigarh
रायपुर, 27 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के बस्तर संभाग में गीदम-बारसूर मार्ग पर गणेश बहार नाले के नजदीक नक्सलियों द्वारा कल शाम किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट की तीव्र निंदा करते हुए इस घटना में शहीद केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। इस घटना में आधा दर्जन जवान शहीद और तीन जवान घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। डॉ. सिंह ने आज यहां कहा कि यह वारदात नक्सलियों की कायरतापूर्ण मानसिकता का परिचायक है। उनमें इतना नैतिक साहस नहीं है कि वे हमारी पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों का सामना कर सकें। इसलिए वे हमेशा छुपकर वार करते हैं। read more »
रायपुर, 25 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज दोपहर यहां प्रदेश के भारतीय पुलिस सेवा के शहीद अधिकारी श्री विनोद कुमार चौबे की तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अत्यंत गमगीन माहौल में आयोजित तेरहवीं में स्वर्गीय श्री चौबे के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वर्गीय श्री चौबे की माता श्रीमती कमला चौबे से मिलकर उन्हें भी सांत्वना दी। ज्ञातव्य है कि राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत श्री चौबे इस महीने की 12 तारीख को जिले के ग्राम कोरकोट्टी (मदनवाड़ा) के जंगलों में नक्सलियों का मुकाबला करते हुए अपने अनेक सहयोगी जवानों के साथ शहीद हो गए थे। read more »
रायपुर, 25 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल 26 जुलाई को 'कारगिल दिवस' के अवसर पर भारतीय सेना के अमर शहीदों की याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रध्दांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने एक महत्वपूर्ण संदेश में कहा है कि यह दिवस हमें देश की रक्षा के लिए सरहदों पर तैनात हमारी सेनाओं के उन बहादुर जवानों की कर्तव्य परायणता की भी याद दिलाता है, जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की परवाह किए बिना कर्तव्य की राह पर हमेशा तैनात रहते हैं। read more »
छत्तीसगढ़ विधानसभा
पावस सत्र के प्रथम दिवस पर दिवंगतों को दी गयी विनम्र श्रध्दांजलि
रायपुर, 20 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के प्रथम दिवस पर आज सदन में विगत कुछ महीनों पहले दिवंगत हुए पूर्व विधायकों-श्रीमती कलावती मेहता, श्री मदन गोपाल सिंह, श्री बलबीर खनूजा, श्री रामलाल चन्द्राकर और श्री याकूब राजवानी सहित राज्य और देश के प्रसिध्द नाटय निदेशक श्री हबीब तनवीर को भी विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित की गयी।
सदन में राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार चौबे समेत राज्य पुलिस के उन जांबाज शहीदों को भी याद किया गया, जिन्होंने विगत 12 जुलाई को जिले के कोरकोट्टी (मदनबाड़ा) के जंगलों में हिंसक नक्सलियों का मुकाबला करते हुए जनता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। read more »
Chhattisgarh Recent Comments
8 weeks 6 days ago
11 weeks 5 days ago
12 weeks 2 days ago
44 weeks 5 days ago
1 year 2 weeks ago
1 year 3 weeks ago
1 year 3 weeks ago
1 year 3 weeks ago