
रायपुर, छत्तीसगढ़ भारत में ही नहीं विश्व में अग्रणी स्थान बनाने में सक्षम है और छत्तीसगढ़ी भाषा को विश्व मंच में स्थापित करने के प्रयास में छत्तीसगढ़ीया सबले बढ़िया डॉट कॉम एक मील का पत्थर साबित होगा। यह उद्गार संस्कृति आयुक्त व पुलिस महानिरीक्षक राजीव चंद्र श्रीवास्तव के थे। विगत दिनों नव छत्तीसगढ़ साहित्य सांस्कृतिक संस्थान रायपुर द्वारा वेब मीडिया संस्था के सहयोग से छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास उन्नति व प्रोनन्यन के सोपान में एक कड़ी जोड़ते हुए छत्तीसगढ़ीया सबले बढ़िया डॉट कॉम नामक वेब साईट का निर्माण किया गया।
जिसका लोकार्पण एक सादे किन्तु सारगर्भित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृति आयुक्त राजीव चंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष छत्तीसढ़ ग्रामीण बैंक के चेयरमैन शेखर श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के साहित्यकार तथा कवि संजीव ठाकुर थे। अतिथियों द्वारा लेपटॉप पर बटन दबाकर ’’छत्तीसगढ़ीया सबले बढ़िया डॉट कॉम ChhattisgarhiyaSableBarhiya.com’’ वेबसाईट का लोकार्पण किया गया।
राजधानी में आज छत्तीसगढ़ी साहित्यकार सम्मेलन
मुख्यमंत्री आज करेंगे शुभारंभ
राजभाषा आयोग का आयोजन
चार सत्रों में सम्पन्न होगा सम्मेलन
रायपुर, 07 नवम्बर 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल शनिवार सात नवम्बर को यहां संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़ी साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित किए जा रहे इस एक दिवसीय सम्मेलन में रायपुर संभाग के पन्द्रह वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम राज्य सरकार के संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय (महंत घासीदास संग्रहालय) परिसर स्थित महंत सर्वेश्वर दास सभाकक्ष में सवेरे ग्यारह बजे शुरू होगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। आयोग के अध्यक्ष श्री श्यामलाल चतुर्वेदी ने आज यहां बताया कि यह सम्मेलन चार सत्रों में होगा। प्रथम सत्र में सवेरे ग्यारह बजे साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह तथा दूसरे सत्र में दोपहर दो बजे से चार बजे तक छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद शाम चार बजे से शुरू होने वाले सत्र में 'हम सबला छत्तीसगढ़ी के बढ़ोत्तरी बर का करना चाही' विषय पर विचार गोष्ठी होगी। समापन सत्र में रात आठ बजे छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। read more »
छत्तीसगढ़ियों में स्वाभिमान जगाने का श्रेय स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल को : डॉ. रमन सिंह
मुख्यमंत्री समेत अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए जयंती समारोह में
रायपुर, 19 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि एक ऐसा भी समय था जब प्रदेशवासी स्वयं को छत्तीसगढ़िया कहलाने और छत्तीसगढ़ी में बातचीत करने में संकोच महसूस करते थे, लेकिन आज किसी को छत्तीसगढ़िया कह देने मात्र से ही उसकी तारीफ हो जाती है।
प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी के चेहरे पर आज आत्म-विश्वास की चमक देखी जा सकती है। इससे साबित होता है कि प्रदेश निर्माण के बाद राज्य के दो करोड़ से अधिक निवासियों में आत्म गौरव और स्वाभिमान जाग्रत हुआ है। read more »
छत्तीसगढ़ी का शब्द भंडार विशाल महासागर की तरह : डॉ. रमन सिंह
मुख्यमंत्री ने किया 'छत्तीसगढ़ी शब्दकोश' का विमोचन
'गुदड़ी के लाल' और रीडिंग कार्ड भी विमोचित
रायपुर, 17 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज दोपहर यहां मंत्रालय में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद से सम्बध्द आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रकाशित 'छत्तीसगढ़ी शब्दकोश' का विमोचन किया। डॉ. सिंह ने इस मौके पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और लगन तथा संघर्ष के जरिए सफलता के मुकाम तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के 20 अल्पज्ञात और अज्ञात प्रतिभाओं की सफलता पर केन्द्रित पुस्तक 'गुदड़ी के लाल' और प्राथमिक शालाओं के अध्यापकों के लिए उनके अध्यापन कार्य को आसान बनाने वाले 'रीडिंग कार्ड' का भी विमोचन किया, जिसमें हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में शिक्षाप्रद 50 सचित्र लघु कथाओं का समावेश किया गया है।
अधिकारियों ने इस अवसर पर बताया कि आम जनता के लिए इस शब्दकोश को बहुत जल्द बाजार में भी उपलब्ध कराया जाएगा। विमोचन के संक्षिप्त और सादगीपूर्ण कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य के सुप्रसिध्द साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा, इतिहासकार और छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के सदस्य डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री नंदकुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। read more »