रायपुर, 01 अगस्त 2009 - छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड द्वारा 2 अगस्त से 8 अगस्त 2009 तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृत सप्ताह के दौरान 2 अगस्त और 6 अगस्त को बोर्ड कार्यालय में संस्कृत भाषा के विध्दानों की गोष्ठी आयोजित की जाएगी। प्रदेश में संचालित संस्कृत विद्यालयों में भी संस्कृत सप्ताह के कार्यक्रम होंगे।
संस्कृत बोर्ड कार्यकारिणी की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय
सभी जिलों में एक-एक शासकीय संस्कृत विद्यालय प्रांरभ करने राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा
नए अशासकीय विद्यालयों को गुणवत्ता के आधार पर मिलेगा तदर्थ अनुदान
रायपुर, 27 जुलाई 2009 - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा स्थित उनके कक्ष में आयोजित छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक में राज्य में संस्कृत भाषा की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
श्री अग्रवाल ने प्रदेश में संस्कृत शिक्षा के प्रसार के लिए व्यवस्थित और संगठित तरीके से कार्य करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि देश के अन्य राज्यों में संस्कृत भाषा की शिक्षा व्यवस्था का व्यापक अध्ययन कर छत्तीसगढ़ के लिए नए रोजगार मूलक पाठयक्रम तैयार किए जाएं। उन्होंने कहा नए पाठयक्रम बनाने के लिए संस्कृत भाषा के विध्दानों की राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाए। कार्यशाला के निष्कर्षों के आधार पर पाठयक्रम बनाना ज्यादा उपयोगी होगा। बैठक में स्कूल शिक्षा सचिव श्री नंदकुमार, छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड के सचिव श्री सुरेश शर्मा सहित बोर्ड के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। read more »
संस्कृत विद्यालयों में रोजगार मूलक पाठयक्रम लागू हो - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल
रायपुर, 15 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ में संस्कृत भाषा की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नये संस्कृत विद्यालय शुरू करने के उद्देश्य से वर्तमान नियमों को सरल बनाया जाएगा। इसके लिए जमा की जाने वाली प्रतिभूति राशि पहले की अपेक्षा कम कर दी गई है। अब प्राथमिक संस्कृत विद्यालय के लिए एक हजार रूपये, मिडिल स्कूल के लिए दो हजार रूपये, हाई स्कूल के लिए तीन हजार रूपये और हायर सेकेण्डरी स्कूल के लिए पांच हजार रूपये की प्रतिभूति राशि ली जायेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां आयोजित छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड की बैठक में इस संबंध में जरूरी नियम बनाने के निर्देश बोर्ड के अधिकारियों को दिए।
बैठक में स्कूल शिक्षा सचिव श्री नंदकुमार और छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड के सचिव श्री सुरेश शर्मा सहित प्रदेश में संचालित संस्कृत विद्यालयों के प्राधानाचार्य उपस्थित थे। read more »
Are you looking for Sanskrit Names? Chhattisgarh News tells you the easiest and most effective source of powerful Sanskrit Names.
You must have heard sahasranama which means thousand names. The most popular and revered ones are Lord Vishnu sahasranama, Lord Shiva sahasranama, Sri Jagannath Sahasranama, Goddess Lakshmi sahasranama and Shri Lalita (Lalitha) Sahasranama.
There are traditions at many places to pick baby names from God or Goddess sahasranama. You can refer Lord Shiva sahasranama at www.ShivJi.in a Lord Shiva website. read more »