Rice Festival

माना बस्ती चावल उत्सव

छत्तीसगढ़ माना बस्ती के सात सौ से अधिक परिवारों को भी मिलेगा सस्ता चावल और नि:शुल्क नमक
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल चावल उत्सव में शामिल हुए
गली कांक्रीटीकरण के लिए पांच लाख रूपए स्वीकृत
छत्तीसगढ़ रायपुर, 09 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ प्रदेश में संशोधित स्वरूप में शुरू की गई राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना से राजधानी रायपुर के नजदीक स्थित ग्राम माना बस्ती के सात सौ से अधिक गरीब परिवारों को भी दो वक्त के भोजन की चिंता से मुक्ति मिल गई है। इन परिवारों को सस्ती दर पर प्रतिमाह 35 किलो चावल और नि:शुल्क आयोडिन युक्त नमक मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि कल बुधवार 08 जुलाई 2009 को मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत 37 लाख गरीब परिवारों को सस्ता चावल और निशुल्क नमक उपलब्ध कराने की नई योजना की शुरूआत करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में चावल उत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार की देर शाम माना बस्ती की राशन दुकान में आयोजित चावल उत्सव में इस योजना का शुभारंभ किया और गरीब परिवारों को चावल और नमक वितरित किए।  read more »

छत्‍तीसगढ़ चावल उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा 'चावल उत्सव' का शुभारंभ
छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के 37 लाख से अधिक गरीब परिवारों को सस्ता चावल का वितरण शुरू
छत्‍तीसगढ़ रायपुर, 08 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज छत्‍तीसगढ़ सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर के पास ग्राम परसा में चावल महोत्सव के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ के 37 लाख अति गरीब एवं गरीब परिवारों के क्रमश: एक रूपए एवं दो रूपए किलो में 35 किलो चावल वितरण का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर आठ छत्‍तीसगढ़ हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप चावल एवं नि:शुल्क नमक प्रदान किया।

इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का कोई व्यक्ति भूखा ना सोये, कोई माता या बच्चा कुपोषित न रहे तथा काम की तलाश में कोई पलायन न करे। यहीं सोचकर नये स्वरूप में छत्‍तीसगढ़ मुख्यमंत्री खाद्यन्न सहायता योजना का शुभारंभ किया जा रहा है।  read more »

सरगुजा चावल उत्सव शुभारंभ

भूख, कुपोषण और पलायन की पीड़ा से मुक्त छत्तीसगढ़ निर्माण का लक्ष्य : डॉ. रमन सिंह
मुख्यमंत्री ने सरगुजा में किया 'चावल उत्सव' का शुभारंभ
रायपुर, 08 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि भूख, कुपोषण और पलायन की पीड़ा से मुक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण हम सबका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में छत्तीसगढ़ अकेला राज्य है जो गरीब की चिंता कर कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोये, काम की तलाश में पलायन नहीं करें और बच्चा कुपोषित नहीं रहे। यही सोच कर छत्तीसगढ़ में नये स्वरूप में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना प्रारम्भ की गई है, जिसकी गूंज पूरे हिन्दुस्तान में हो रही है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज प्रदेशव्यापी चावल उत्सव का सरगुजा जिले में शुभारम्भ करते हुए कही।

मुख्यमत्री ने जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से केवल दस किलोमीटर की दूरी पर ग्राम परसा में प्रतीक स्वरूप सात परिवारों को अपने हाथों से चावल की बोरियां प्रदान कर जिले में इस योजना का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत राज्य शासन द्वारा संशोधित दरों के अनुसार प्रदेश भर में 37 लाख से अधिक गरीब परिवारों को एक रूपए और दो रूपए किलो में चावल और दो किलो नि:शुल्क नमक देने का कार्यक्रम आज से शुरू किया गया है। इसके पहले उन्हें अब तक तीन रूपए किलो में 35 किलो के हिसाब से चावल मिल रहा था।

संशोधित योजना के तहत सरगुजा जिले में अन्त्योदय श्रेणी के 83 हजार 852 परिवारों केवल एक रूपए किलो में और तीन लाख 84 हजार 605 परिवारों को सिर्फ दो रूपए किलो में चावल मिलना आज से शुरू हो गया।  read more »

Syndicate content