Strict action against Vehicle Over loading

- Chhattisgarh Minister Rajesh Munat Instructs prevention of road accidents
- Review of Chhattisgarh Transport Department Working

Chhattisgarh Raipur, 04 July 2009 - The Transport Minister Chhattisgarh, Mr. Rajesh Munat has instructed strict action against Over loading of Passenger Vehicles and Goods Vehicles in Chhattisgarh State. Chhattisgarh Transport Minister stressed to control illegally operated passenger buses.

Mr. Munat has reviewed the working of Transport Department in meeting of Transportation Officials, Check Post and Flying Squad of Chhattisgarh State.

Chhattisgarh Hindi News - More Detail -

- ओव्हर लोडिंग के विरूध्द सख्त कार्रवाई की जाए : श्री मूणत
- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के निर्देश दिए
- परिवहन विभाग के काम-काज की समीक्षा

छत्‍तीसगढ़ रायपुर, 04 जुलाई 2009 - परिवहन मंत्री श्री राजेश मूणत ने छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में यात्री वाहनों एवं माल वाहनों में ओव्हर लोडिंग के विरूध्द सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

छत्‍तीसगढ़ परिवहन मंत्री ने अवैध रूप से संचालित यात्री बसों पर नियंत्रण लगाने पर भी जोर दिया है। श्री मूणत ने छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के सभी परिवहन अधिकारियों, चेक पोस्ट एवं उड़नदस्ता प्रभारियों की बैठक लेकर परिवहन विभाग के काम-काज की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर चिन्ता जाहिर करते हुए उनकी रोकथाम के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री एवं माल लादकर परिवहन करने वाले वाहनों के विरूध्द कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मोटरयान कानून का उल्लंघन करने वाले माल वाहनों एवं यात्री बसों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिए। श्री मूणत ने विभाग की राजस्व वृध्दि बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों के कम्प्यूटरीकरण किए जाने की प्रगति की समीक्षा की तथा 15 सितम्बर तक सभी परिवहन कार्यालयों में वाहनों का पंजीयन वाहन साफ्टवेयर तथा वाहन चालकों को लायसेंस सारथी साफ्टवेयर के माध्यम से जारी करने को कहा।

श्री मूणत ने कहा कि आम जनता को आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। उन्होंने यात्री बस मालिकों एवं चालकों की मनमानी पर रोक लगाने के निर्देश दिए। श्री मूणत ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूध्द भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में परिवहन आयुक्त श्री एन.के. असवाल तथा अतिरिक्त परिवहन आयुक्त श्री संजय पिल्ले सहित परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Topics - India Transport | Chhattisgarh Transport | Transport News | Transport Minister | Road Transport | Transportation | Public Transport |

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.