राजधानी के आकाश में सात नवम्बर को युध्दक विमानों का रोमांचक प्रदर्शन
मुख्यमंत्री ने विशेष बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 02 नवम्बर 2009 छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की नौवीं वर्षगांठ पर आगामी सात नवम्बर को राजधानी रायपुर और आठ नवम्बर को भिलाई नगर में प्रस्तावित भारतीय वायु सेना के युध्दक विमानों के रोमांचक प्रदर्शन की तैयारियां उत्साह के साथ चल रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां अपने निवास पर एक विशेष बैठक लेकर इन तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम अपने लड़ाकू विमानों के साथ आकाशीय प्रदर्शन करेंगे। वायु सेना का यह रोमांचक प्रदर्शन मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के आकाश में पहली बार होने जा रहा है। डॉ. रमन सिंह ने राज्य की नई पीढ़ी में वायु सेना के प्रति आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से एयरचीफ मार्शल श्री पी.व्ही. नायक को इस आशय का प्रस्ताव भेजा था। read more »
खेल के मैदान में दिखा एकता और अखंडता का अद्भूत नजारा - श्री नरसिम्हन
राज्यपाल ने तीर चलाकर जूनियर तीरंदाजी चैम्पियनशिप का किया शुभारंभ
रायपुर, 02 नवम्बर 2009 प्रदेश के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन आज रायपुर में छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ और भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 32वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि खेल के मैदान में हमारे देश की महान परम्परा, संस्कृति, एकता एवं अखंडता का अद्भूत नजारा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि देश के सुदूर उत्तर-पूर्व, दक्षिण, उत्तर एवं पश्चिम के भागों से आए खिलाड़ियों ने अपनी सांस्कृतिक अनुशीलन एवं एकता का भी परिचय दिया है। इस अवसर पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद श्री रमेश बैस, विधायक श्री देवजी भाई पटेल, संसदीय सचिव श्री विजय बघेल उपस्थित थे। read more »
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न
सरगुजा बना चैम्पियन
रायपुर, 27 अक्टूबर 2009 - पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सरगुजा जिला मुख्यालय के बहुउद्देशीय खेल मैदान में नवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभागियों से कहा कि खेलों का हमारे जीवन में काफी महत्चपूर्ण स्थान है।
बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी हैं। बच्चे खेल के मैदान से ही अनुशासन और टीम भावना से काम करने के गुण ज्यादा अच्छी तरह सीखते है। चार दिवसीय प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सरगुजा चैम्पियन रहा। सरगुजा को सर्वश्रेष्ठ मार्च-पास्ट और बस्तर जिले को उत्कृष्ठ अनुशासन का पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में सात जोन सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, जशपुर, रायपुर और राजनांदगांव की टीमों ने फुटबाल, क्रिकेट, हॉकी, शतरंज की स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। read more »
मुख्यमंत्री ने की हौसला अफजाई
रायपुर, 13 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों श्री संजय मिश्रा और सुश्री संगीता राजगोपालन ने सौजन्य मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में स्पेन में आयोजित वर्ल्ड बेडमिंटन चैपियनशिप में भारतीय टीम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
इनमें से भिलाई नगर के श्री संजय मिश्रा ने कांस्य पदक जीता जबकि सुश्री राजगोपालन क्र्वाटर फाइनल तक पहुंची। मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों को उनकी इस शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर के युवा खिलाड़ी संजय मिश्रा ने 27 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2009 तक स्पेन के ओंटा अम्ब्रिया शहर में आयोजित वर्ल्ड बेडमिंटन चेम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता। वर्ल्ड बेडमिंटन फेडरेशन द्वारा आयोजित इस चेम्पियनशिप में हिस्सा लेने गयी इंडिया टीम के 34 सदस्यीय दल में छत्तीसगढ़ के आठ खिलाड़ी शामिल थे।
देश के 17वें नंबर के बेडमिंटन खिलाड़ी संजय मिश्रा के अलावा छत्तीसगढ़ की सुश्री संगीता राजगोपालन भी इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्वार्टर फायनल तक पहुंची। इन खिलाड़ियों ने आज यहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर मुलाकात करके उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। read more »
मानसिक एवं शारीरिक विकास में खेलों की अहम भूमिका - श्री नरसिम्हन
राज्यपाल ने किया अनुशासन एवं समय की पाबंदी का पालन करने का आह्वान
55वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आरंभ

रायपुर, 07 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन आज रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित 55वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। श्री नरसिम्हन ने मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी ही भारत के आज और कल हैं।
हमारी युवा पीढ़ी के मानसिक और शारीरिक विकास में खेल की अहम भूमिका है। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है इसलिए इसे विकल्प के रूप में नहीं बल्कि अनिवार्य किया जाना चाहिए। साथ ही खेलों को प्रोत्साहन दिया जाना भी अत्यंत आवश्यक है। खेल के दौरान खिलाड़ी नियमों का पालन करते हुए अनुशासन सीखते हैं और अनुशासन का जीवन में बहुत महत्व है।
उन्होंने बच्चों में बचपन से ही समय की पाबंदी के गुण विकसित करने पर बल दिया। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं से आजीवन अनुशासन और समय की पाबंदी का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुश्री लता उसेंडी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक बजाज सम्मिलित थे। read more »
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 19 अगस्त 2009 से प्रारंभ
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खेल कलैण्डर 2009-10 का अनुमोदन
रायपुर, 28 जुलाई 2009 - चालू शिक्षा सत्र में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं 19 अगस्त 2009 से प्रारंभ होकर 30 नवम्बर 2009 तक चलेंगी। इस अवधि में राज्य के 14 जिला शिक्षा मुख्यालयों में विभिन्न आयु वर्ग में स्कूली बच्चों की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं अलग-अलग तिथियों में सम्पन्न कराईं जाएंगी।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में आज विधानसभा के समिति कक्ष-02 में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता समिति की बैठक में इन प्रतियोगिताओं के लिए प्रस्तावित खेल कलैण्डर 2009-10 का अनुमोदन किया गया। बैठक में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री के.आर.पिस्दा सहित जिला शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। read more »
कबड्डी, हॉकी, नेटबाल और रोप स्कीपिंग स्पर्धाओं की मेजबानी छत्तीसगढ को मिली
रायपुर, 28 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ में चालू शिक्षा सत्र में राष्ट्रीय क्रीड़ा शालेय प्रतियोगिता के अन्तर्गत कबड्डी (बालक#बालिका 14 वर्ष), हॉकी (बालक#बालिका 14 वर्ष), नेटबाल (बालक#बालिका 17 वर्ष) तथा रोप स्कीपिंग (बालक#बालिका 19 वर्ष) की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा इन प्रतियोगिताओं की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दी गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज विधानसभा के समिति कक्ष-02 में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता समिति की बैठक में इन स्पर्धाओं के आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की । read more »
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के व्यवस्थित आयोजन के लिए अनेक निर्णय
रायपुर, 28 जुलाई 2009 - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में यहां विधानसभा के समिति कक्ष-02 में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता समिति की बैठक में चालू शिक्षा सत्र के दौरान होने वाली राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिताओं के सुव्यवस्थित आयोजन तथा स्कूली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय श्री के.आर.पिस्दा, सहायक संचालक क्रीड़ा श्री कर्ष सहित सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित थे। read more »
राष्ट्र मंडलीय खेलों में अपना कौशल दिखाएंगी छत्तीसगढ़ की विकलांग तैराक अंजनी पटेल
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण के लिए दी सहायता राशि की मंजूरी read more »
स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जाएंगी
ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया एवं अर्थ मेटर्स संस्था द्वारा बनाई गई फिल्में
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने किया वीडियो सीडी का विमोचन
रायपुर, 05 जुलाई 2009 - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां अपने निवास पर ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया तथा अर्थ मेटर्स फाउंडेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों में जागरूकता लाने के लिए तैयार वीडियो सीडी का विमोचन किया। इस सीडी में 16 कार्टून फिल्में संग्रहित हैं। सीडी प्रदेश के स्कूलों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर श्री लेस डेंजरफिल्ड, अर्थ मेटर्स फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री माईक पाण्डेय तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अर्जुन पाण्डेय सहित अनेक शिक्षाविद और पर्यावरणविद उपस्थित थे। read more »
Chhattisgarh Recent Comments
24 weeks 6 days ago
34 weeks 5 days ago
35 weeks 5 days ago
35 weeks 5 days ago
35 weeks 6 days ago