Society

Chhattisgarh Society

महिला दिवस और होली कवि मिलन

Video thumbnail for महिला दिवस और होली कवि मिलन

वेब मीडिया और हिन्‍दी साहित्‍य परिषद द्वारा टिकरापारा रायपुर में होली एवं महिला दिवस पर कवि सम्‍मेलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महंगाई और मिलावट के साथ कृष्‍ण को होली के लिए मंजुला श्रीवास्‍तव ने आमंत्रण किया, छत्‍तीसगढ़ सरकार को 2 रूपया किलो चावल और दारू की दुकान के लिए आशा श्रीवास्‍तव ने होली और महिला दिवस की बधाई दी। वहीं गीतकार श्‍यामसुंदर त्रिपाठी ने भजन सरिता के द्वारा देश की वर्तमान रामायण का मतला दिया। अरूणा चौहान और जयप्रकाश त्रिपाठी श्रृंगार के साथ गुलालमय होली और महंगाई के साथ होली चित्रण किया।

श्री सना अहमद ने वन्‍दे मातरम गीत को उर्दु में गाकर उन मुस्लिम मजहबी लोगों को गीत की संस्‍कृति से परिचीत करवाया जो कि महिला दिवस का सांकेतिक गीत है की महिलाएं अमन और चैन के लिए भाषाओं के चक्रव्‍यूह को तोड़कर भी भारत की सांस्‍कृतिक एकता में अपना अमूल्‍य सहयोग दे सकती हैं। यह भी एक होली का सुंदर रंग है।

हाईवे आपात सेवा

घायलों को अकाल मौत से बचाया 'हाईवे आपात सेवा की एम्बुलेंस' ने

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए बीस ट्रॉमा यूनिट

रायपुर, 24 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 'हाईवे आपात सेवा' की एम्बुलेंस ने सड़क दुर्घटना में गत दिनों घायल हुए 6 लोगों को अकाल मौत से बचाया। अभी पांच दिन पहले विगत 19 अक्टूबर को भिलाई से जगदलपुर जा रहे टाटा सफारी वाहन जिसमें चालक सहित एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे। शाम चार बजे के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 में बस्तर विकासखंड के ''कोसा-सेंटर'' के पास वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे उक्त वाहन पलट गया। वाहन के पलटने से वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गये। इन्हीं घायलों में से एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय राजमार्ग में लगे ''हाईवे आपात सेवा'' के सम्पर्क नम्बर को देखकर स्वास्थ्य केन्द्र बस्तर और एसडीएम बस्तर के नम्बर पर सम्पर्क किया।

घायलों के द्वारा यह सूचना दूरभाष पर स्वास्थ्य केन्द्र बस्तर और एसडीएम बस्तर को मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम में खबर कर जगदलपुर से तत्काल ''हाईवे आपात सेवा'' की एम्बुलेंस को चिकित्सा दल के साथ रवाना किया गया।  read more »

मुख्यमंत्री मुलाकात सिक्ख समाज

रायपुर, 13 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से यहां उनके निवास पर गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा स्टेशन रोड रायपुर के अध्यक्ष सरदार दिलीप सिंह होरा के नेतृत्व में सिक्ख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात करके उन्हें राजधानी के गुरूनानक चौक से सिक्ख धर्म के प्रतीक चिन्ह 'खण्डा साहेब' की चोरी घटना की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लिया और पुलिस अधीक्षक को टेलीफोन पर इस मामले की जांच युध्द स्तर पर करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री उदय सिंह, शील सिंह माखीजा, गुरजीत सिंह गुलाटी, इंदरजीत सिंह छाबड़ा, कल्याण सिंह पसरीजा, महेन्दर सिंह चावला, महेन्द्र सिंह खालसा, विक्रम सिंह, मंजीत सिंह संधोवालिया, मनमोहन सिंह सैलानी, गुरमीत सिंह गुरदत्ता, हरचरण सिंह साहनी, इंदर सिंह आहूजा, रिपूदमन सिंह पुसरी, अमरजीत सिंह सलूजा, नरेन्द्र सिंह खनूजा, जसबीर सिंह और सुखविंदर सिंह शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने इस्कॉन की स्मारिका का विमोचन किया

रायपुर, छत्‍तीसगढ़, 04 अक्टूबर 2009 – छत्‍तीसगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज दोपहर यहां अपने निवास पर अन्तर्राष्ट्रीय श्री कृष्णा भावनामृत संघ (इस्कान) रायपुर द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्री राधा रास बिहारी जी मंदिर टाटीबंध रायपुर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2009 के अवसर पर इस स्मारिका का प्रकाशन किया गया है। मुख्यमंत्री स्वयं इस समारोह में शामिल हुए थे।

विमोचन अवसर पर श्री गौरीशंकर अग्रवाल, इस्कॉन रायपुर के अध्यक्ष श्री एच.जी. सिध्दार्थ स्वामी, श्री एच.जी. अम्ब्रीस दास जी, स्मारिका के संपादक श्री राजेश अग्रवाल सहित श्री अजय अवस्थी भी उपस्थित थे।

सामाजिक मस्टर रोल की जांच

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण 20 जुलाई. से प्रारंभ

रायपुर, 20 जुलाई 2009 - राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत छत्तीसगढ़ मे किए गए सभी कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण आज 20 जुलाई से शुरू हो गया है। ग्राम सभाओं द्वारा किया जाने वाला यह अंकेक्षण 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान भारत शासन के राष्ट्रीय स्तर के समीक्षक भी विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। भारत शासन द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार राज्य शासन द्वारा कीर् गई कार्यवाही का प्रतिवेदन 1 सितंबर तक भेजा जाना है।

पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सामाजिक अंकेक्षण मे मस्टर रोल की जांच, अनियमितताओं पर रोक, जवाबदेही का निर्धारण, पारदर्शिता का निर्धारण, योजना के प्रभाव का मूल्यांकन, गलतियों मे सुधार और सही दिशा का निर्धारण किया जाता है।  read more »

भारतीय प्रशासनिक सेवा

समाज सेवा का बेहतर माध्यम है प्रशासनिक सेवा : मुख्यमंत्री
भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

रायपुर, 16 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल रात यहां मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कहा कि प्रशासनिक सेवा को समाज-सेवा का एक बेहतर माध्यम मानकर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनेर् कत्तव्यों का पालन करें और प्रशासन में संवेदनशीलता, निष्पक्षता, गतिशीलता और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि छत्ताीसगढ़ विकास की अपार संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य है। यहां एक ओर भरपूर प्राकृतिक संसाधन हैं तो दूसरी ओर यह सबसे अधिक गरीबों की जनसंख्या वाले राज्यों में शामिल है।  read more »

विश्व जनसंख्या दिवस

रायपुर, 12 जुलाई 2009 - विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल यहां टिकरापारा से पांच स्वास्थ्य जागरूकता रथ को रायपुर, दुर्ग और भिलाई के लिए रवाना किया गया। विशेष सचिव और राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक श्री अजय पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर इन रथों को रवाना किया।

ये रथ रायपुर, दुर्ग और भिलाई शहर के ट्रांसपोर्ट नगर और झुग्गी बस्तियों में जाकर जनसंख्या रोकथाम के उपायों की जानकारी जनसमान्य को दी।  read more »

ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल

मुख्यमंत्री से मानपुर-मोहला क्षेत्र के ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की
रायपुर, 11 जुलाई 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर राजनांदगांव जिले के मानपुर-मोहला क्षेत्र से आये ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।  read more »

डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह

मुख्यमंत्री को डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में शामिल होने का आमंत्रण

छत्तीसगढ़ रायपुर, 11 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से यहां मंत्रालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने संसदीय सचिव श्री विजय बघेल के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मंडल ने इस माह की 19 तारीख को समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।  read more »

साहित्यकार करें समाज सेवा

प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय आलोचना संगोष्ठी आयोजित
रायपुर, 11 जुलाई 2009 - प्रदेश के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने आज रायपुर में प्रमोद वर्मा स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय आलोचना संगोष्ठी के अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्यकार अपनी साहित्यिक रचनाओं को जन सामान्य तक पहुंचाएं। साहित्यकार वर्तमान समाज को अपने नवीनतम विचारों से अवगत कराकर युवा वर्ग को दिशा प्रदान करें।

साहित्य केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं होना चाहिए। उसे किताबों से निकालकर बाहर लाने की जरूरत है। साहित्य में इतनी ताकत होती है जिसके जरिये समाज एवं उसका परिवेश बदल जाता है। आज के बदलते परिवेश में सशक्त एवं मार्गदर्शी साहित्य की सख्त जरूरत है, जिसके प्रकाश में भावी पीढ़ी अपनी परम्परा, संस्कृति, नैतिक मूल्यों से भली-भांति परिचित हो सके और उन्हें सही राह मिल सके।  read more »

Syndicate content