श्री नेताम द्वारा ढ़ाई करोड़ रूपए के विकास कार्यो का भूमि पूजन-शिलान्यास
रायपुर, 02 नवम्बर 2009 पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अम्बिकापुर में दो करोड़ 71 लाख 10 हजार रूपये की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने भागीरथी नल-जल योजना का भी शुभारम्भ जल-कर कार्ड प्रदान कर किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत समस्त नगरीय निकायों में निवासरत गरीब परिवारों के आवास में नि:शुल्क नल कनेक्शन दिया जाएगा। पेयजल जैसी मूल-भूत सुविधा से अब कोई भी गरीब परिवार वंचित नहीं रहेगा। read more »
विशाल शिविर में 6.11 करोड़ रूपए का ऋण स्वीकृत
एक हजार से अधिक प्रकरणों में स्वीकृति पत्र दिए गए
रायपुर, 24 अक्टूबर 2009 छत्तीसगढ़ राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं के तहत छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर में एक विशाल ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एक हजार 089 प्रकरणों में हितग्राहियों को छह करोड़ 11 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत कर इनमें से कई प्रकरणों में स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। जिला प्रशासन के सहयोग से सरगुजा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ने इस विशाल छत्तीसगढ़ ऋण शिविर का आयोजन किया। read more »
रायपुर, छत्तीसगढ़, 14 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित टाटा समूह के इस्पात संयंत्र में लगभग दस हजार स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
यह जानकारी जिला मुख्यालय जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित लोक सुनवाई के दौरान दी गई। इस अवसर पर बताया गया कि प्रस्तावित इस्पात संयंत्र का निर्माण पांच हजार एकड़ के रकबे में 19 हजार 500 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। इसमें तीन हजार 715 लोगों को प्रत्यक्ष और लगभग साढ़े छह हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। read more »
मुख्यमंत्री ने दी हरी झण्डी
छत्तीसगढ़ में 19.64 अरब रूपए की सिंचाई योजनाओं को मिली मंजूरी
बढ़ेगा भू-जल स्तर
छत्तीसगढ़, रायपुर, 09 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य में 19 अरब 64 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 27 विभिन्न लघु सिंचाई योजनाओं के निर्माण प्रस्तावों को हरी झण्डी दे दी है। read more »
रायपुर, 28 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि बोर्ड और राही ग्रामीण विकास शोध संस्थान बिलासपुर द्वारा चांपा स्थित देवांगन धर्मशाला में 30 जुलाई से पांच दिवसीय नि:शुल्क परम्परागत वैद्य सम्मेलन और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह सम्मेलन 3 अगस्त तक चलेगा। इसमें ग्रामीण अंचलों में परम्परागत ढंग से चिकित्सकीय कार्य कर रहे लगभग एक सौ वैद्यों को आंमत्रित किया गया है। सम्मेलन में औषधीय पौधों के विनाश विहीन विदोहन पर विशेष चर्चा होगी। इसमें राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि बोर्ड के माध्यम से संचालित सभी परियोजनाओं की जानकारी वैद्यों को दी जाएगी। read more »
अबूझमाड़ के जमीनी सर्वेक्षण के लिए सेवा निवृत्त राजस्व कर्मचारियों की सेवाएं भी ली जाएंगी
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
रायपुर, 28 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजस्व विभाग को राज्य के अबूझमाड़ इलाके में गांवों के जमीनी सर्वेक्षण के लिए तविभाग के मैदानी कर्मचारियों सहित जरूरत होने पर सेवा निवृत्त राजस्व निरीक्षकों और सेवा निवृत्त पटवारियों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थानीय सरकारी कर्मचारियों के लिए किसी एक ही स्थान पर सामूहिक रूप से आवास गृहों के निर्माण के लिए पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष (बी.आर.जी.एफ.), वित्त आयोग और आदिवासी विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न एजेंसियों से राशि प्राप्त की जा सकती है। read more »
रायपुर, 27 जुलाई 2009 - राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत छत्तीसगढ़ में चालू वित्तीय वर्ष 2009-10 की प्रथम तिमाही में नौ लाख 82 हजार 786 परिवारों को 292 लाख मानव दिवसों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
योजना के तहत ग्रामीण परिवारों की मांग के आधार पर स्थानीय स्तर पर 55 हजार 977 काम खोले गए। संचालित निर्माण कार्यो में सड़क निर्माण, जल संरक्षण, बाढ़ नियत्रंण, सूखा उन्मूलन, लघु सिंचाई कार्यो के तहत नहर निर्माण, भूमि सुधार और तालाब आदि परम्परागत जल स्त्रोतो के जीर्णोध्दार से संबंधित कार्य है। योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2009-10 के माह जून तक 33 लाख 99 हजार 296 परिवारों को जॉब कार्ड प्रदान किए जा चुके है। read more »
प्रत्येक जिले में 'ग्रामीण स्वरोजगार और प्रशिक्षण संस्थान' अगस्त माह से प्रारम्भ होंगे-श्री रामविचार नेताम
रायपुर, 23 जुलाई 2009 - पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण गरीब युवाओं को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज यहां बताया कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक जिले में 'ग्रामीण स्वरोजगार तथा प्रशिक्षण संस्थान' इस वर्ष अगस्त माह से प्रारम्भ किए जा रहे है। गत वर्ष सरगुजा जिले के अंबिकापुर में यह प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ किया जा चुका है। read more »
ग्रामीण गरीब युवाओं को प्रशिक्षण के बाद मिलेगी सुरक्षा गार्ड की नौकरी
रायपुर, 22 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों के दसवीं पास, 18 से 35 वर्ष आयु समूह के गरीब युवाओं को सुरक्षा गार्ड के रूप में प्रशिक्षण के बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी भी मिल सकेगी।
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण गरीब युवाओं को प्रशिक्षण के साथ नौकरी उपलब्ध कराने की विशेष परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के 1500 ग्रामीण गरीब युवाओं को प्रशिक्षित कर नौकरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। read more »
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण 20 जुलाई. से प्रारंभ
रायपुर, 20 जुलाई 2009 - राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत छत्तीसगढ़ मे किए गए सभी कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण आज 20 जुलाई से शुरू हो गया है। ग्राम सभाओं द्वारा किया जाने वाला यह अंकेक्षण 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान भारत शासन के राष्ट्रीय स्तर के समीक्षक भी विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। भारत शासन द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार राज्य शासन द्वारा कीर् गई कार्यवाही का प्रतिवेदन 1 सितंबर तक भेजा जाना है।
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सामाजिक अंकेक्षण मे मस्टर रोल की जांच, अनियमितताओं पर रोक, जवाबदेही का निर्धारण, पारदर्शिता का निर्धारण, योजना के प्रभाव का मूल्यांकन, गलतियों मे सुधार और सही दिशा का निर्धारण किया जाता है। read more »
Chhattisgarh Recent Comments
24 weeks 6 days ago
34 weeks 5 days ago
35 weeks 4 days ago
35 weeks 5 days ago
35 weeks 5 days ago