The Capital राजधानी

छत्तीसगढ़ की लब्ध प्रतिष्ठित संस्था, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी, वेब मीडिया तथा भाग्योदय सेवा आश्रम के तत्वाधान में घासीदास संग्रहालय संस्कृति विभाग रायपुर में रविवार दिनांक 28/03/2010 को दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक इंटरनेट लाइव का काव्य मीमांसा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वरिष्ठ साहित्यजनों, कवियों, चिंतको के अपने विचार इंटरनेट पर रिकार्ड कर प्रसारित किये जायेंगे। इंटरनेट रिकार्डिंग की निशुल्क विशेष व्यवस्था भी जाएगी। कवियों की कविताएं व रोचक संस्मरण अतिथि अंतर्राष्ट्रीय कवि संजीव ठाकुर के निर्देशित में पाठ के साथ इंटरनेट पर प्रसारित किये जायेंगे। शहर के प्रबुद्ध पाठक, कवि, चिंतक व साहित्यकार इंटरनेट पर अपनी कविताओं की रिकार्डिंग व प्रसारण हेतु आमंत्रित हैं। यह संपूर्ण काव्य संस्मरण मीमांसा पाठ www.Kavya.info डबलू डबलू डब्लू काव्या डाॅट इन्फो में इंटरनेट पर प्रसारित होगी।

हनुमान जयंती के दिन वैदेहि महिला मंडल द्वारा कंकाली परा में हनुमान जी के भजन का गायन किया गया | इस पूजा तथा भजन गायन में राधारानी शर्मा, भारती शर्मा, तथा अन्य भक्तगण उपस्थित थे |

नवरात्रि के आखरी दिन कंकाली पारा में जवारा विसर्जन देवी प्रस्थान की रही भीड़ | आस्था और विश्वास प्रेम की बहती धर्म धरा का लोगों ने किया सम्मान | कंकाली तलब जवारा विसर्जन का प्रमुख स्थान है |
श्री श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती जी का रायपुर आगमन | स्वामी जयेंद्र सरस्वती जी का अमृत महोत्सव ०९ मार्च २०१० को दूधाधारी सत्संग भवन, रायपुर में संपन्न हुआ | अमृत महोत्सव का शुभारम्भ स्वामी जयेंद्र सरस्वती के करकमलों द्वारा हुआ | अमृत महोत्सव में छत्तीसगढ़ मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ विधान सभा स्पीकर श्री धरम लाल कौशिक तथा छत्तीसगढ़ संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे | अमृत महोत्सव का आयोजन श्री महा मेरु पीठं द्वारा किया गया | इस अवसर पर श्री श्री जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती जी की www.JayendraSaraswati.in वेबसाइट का शुभारम्भ किया गया |
होली के अवसर पर होली हास्य कवी सम्मलेन का आयोजन मुक्ताकाश मंच संस्कृति विभाग में ०३ मार्च २०१० छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी, रायपुर द्वारा किया गया | इस हास्य कवि सम्मलेन पर पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, श्री संजीव ठाकुर, श्री मुकुंद कौशल, श्री सुशिल यदु, श्री काशीपुरी कुंदन, श्री मीर अली मीर, श्री राजेश तिवारी, श्री बेगाना तथा श्री तावस्सुर रायपुरी जी को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया | इस सम्मलेन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, अध्यक्ष विधायक भरतपुर-सोनहत श्री फूलचंद सिंह तथा विशिष्ट अतिथि श्री कुलदीप जुनेजा विधायक रायपुर, श्री संजय श्रीवास्तव सभापति रायपुर नगर निगम तथा श्री राजीव चन्द्र श्रीवास्तव आयुक्त संस्कृति विभाग थे |
राज्योत्सव में आज भी होंगे रंगारंग कार्यक्रम
• मदन चौहान और भारती बंधु पेश करेंगे भजन
• खुमान साव का चंदैनी गोंदा
• उषा बारले और शांति बाई चेलक का पंडवानी गायन
• छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक राज्यों के लोक नृत्यों का प्रदर्शन
रायपुर, 02 नवम्बर 2009 - छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यहां शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के विशाल मैदान में आयोजित सप्ताह व्यापी राज्योत्सव 2009 के तीसरे दिन कल तीन नवम्बर को भी दर्शकों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, संगीत और नृत्य के विविध रंग देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित असम, पंजाब, मणिपुर और उत्तर प्रदेश के लोक नृत्यों की मनोरम छटा भी वहां लोगों का मन मोह लेगी। देश के अनेक जाने-माने कलाकार अपने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। read more »
मुख्यमंत्री ने नया रायपुर दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया
• तीनों मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रूपए की मदद मिलेगी
• प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष और नया रायपुर विकास प्राधिकरण से एक-एक लाख रूपए की घोषणा
• बीमा कम्पनी से पांच-पांच लाख रूपए और निर्माण कम्पनी से तीन-तीन लाख रूपए की सहायता मिलेगी
• दुर्घटना की जांच एन.आई.टी. के विशेषज्ञ करेंगे
• आवास मंत्री श्री मूणत ने दुर्घटना स्थल जायजा लिया
रायपुर, 02 नवम्बर 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नया रायपुर परियोजना क्षेत्र में निर्माणाधीन मंत्रालय भवन में कल हुई दुर्घटना में तीन श्रमिकों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है और दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। डॉ. सिंह ने प्रभावित परिवारों को राज्य शासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। read more »
रायपुर, 13 अक्टूबर 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर भारतीय जीवन बीमा निगम के मुंबई से आए प्रबंध निदेशक श्री थॉमस मैथ्यू ने सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने श्री मैथ्यू के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला स्व सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के दायरे में लाने की संभावनाओं पर विचार विमर्ष किया।
श्री मैथ्यू ने मुख्यमंत्री को समाज के विभिन्न वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
रायपुर-बिलासपुर फोर लेन सड़क निर्माण को मिली केन्द्र शासन की स्वीकृति
दो माह में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा निर्माण प्रारंभ
केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री कमलनाथ और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की बैठक में राज्य में सड़क निर्माण के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
रायपुर, 08 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ के दो महत्वपूर्ण शहर रायपुर और बिलासपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को आज केन्द्र सरकार ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सड़क का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री कमलनाथ की आज नई दिल्ली में हुई एक संयुक्त बैठक में यह स्वीकृति दी गई। केन्द्रीय मंत्री श्री कमलनाथ और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इस फोर लेन सड़क निर्माण का षुभारम्भ करेंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने श्री कमलनाथ से राज्य में सड़क निर्माण के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें षीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के अतिरिक्त बिलासपुर से उड़ीसा सीमा, सारंगढ़ से सरायपाली, सिमगा से मध्यप्रदेष सीमा और आरंग से उड़ीसा सीमा की सड़कों को सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पी.पी.पी.) के आधार पर स्वीकृति देने का आग्रह किया। read more »
Rahul Gandhi at Chhattisgarh Tour
संस्था ने बताया है कि इस अभियान की शुरूआत देश की आजादी के आंदोलन को जन-जन पहुंचाने के उद्देश्य से भगवान श्री गणेश पूजा के सार्वजनिक स्वरूप स्थापित करने वालेबाल गंगाधर तिलक से प्रारंभ कर देस में आज के युवा नायक राहुल गांधी तक की श्रृंखला का पुण्य स्मरण किया जायेगा।
इस माध्यम से देश में सद्भावना स्थापित करने युवाओं के द्वारा कला एवं सर्जना से अपनी प्रिय राष्ट्र नायिकों के विभिन्न स्वरूपों का चित्रण किया जायेगा।