रायपुर, 17 जुलाई 2009 - खरीफ मौसम में छत्तीसगढ़ के किसानों को खेती से संबंधित सलाह देने के लिए दूरदर्शन और आकाशवाणी केन्द्र से कृषि, उद्यान, पशुपालन, मछली पालन और सामाजिक वानिकी से संबंधित जानकारियों का प्रसारण किया जाएगा। राज्यस्तरीय मास मीडिया समिति की यहां आयोजित बैठक में प्रचार-प्रसार के विषयों का चयन भी कर लिया गया है। दूरदर्शन और आकाशवाणी से उर्वरक की उपलब्धता एवं प्रमाणित बीज का कृषि उत्पादन में महत्व विषय को प्राथमिकता से प्रसारित किया जाएगा। साथ ही धान की रोपाई की उन्नत तकनीकों मेडागास्कर और श्री विधि की जानकारी भी प्रसारण के माध्यम से किसानों को दी जाएगी।
राज्य शासन द्वारा इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को आकाशवाणी और दूरदर्शन के अधिकारियों से विचार-विमर्श कर पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से इन कार्यक्रमों के प्रति कृषकों से प्राप्त फीड बेक एकत्र करने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों को कृषकों के द्वारा दिए गए सुझावों से कार्यक्रमों के प्रति उनकी रूचि तथा अच्छे लगने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी इकट्ठी करने के निर्देश दिए गए हैं। read more »
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, राज्य सरकारों सहित विभिन्न स्टेकहोल्डरों के परामर्श से प्रस्तावित प्रसारण सेवा विनियमन विधेयक के मसौदे की जांच कर रहा है ।
इस मसौदा विधेयक में प्रसारण सेवाओं के लिए एक स्वतंत्र भारतीय प्रसारण विनियामक प्राधिकरण (बीआरएआई) की स्थापना करने का प्रस्ताव है । विषय-वस्तु का विनियमन और इसकी मॉनीटरिंग करना प्रस्तावित विनियामक द्वारा निष्पादित किए जाने वाले प्रमुख कार्यों में से एक है । read more »
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने वयोवृध्द पत्रकार श्री त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर, 11 जुलाई 2009 - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर निवासी वयोवृध्द स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार एवं साहित्यकार श्री स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी के आकस्मिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
श्री अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री त्रिवेदी किशोरावस्था में ही स्वतंत्रता संग्राम और पत्रकारिता से जुड़ गए थे। देश की आजादी की लड़ाई के समय उन्होनें पत्रकारिता के माध्यम से आमजनता में देशभक्ति का संचार करने का कार्य किया। read more »
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शोक प्रकट किया
रायपुर, 11 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के वरिष्ठतम साहित्यकार, कवि, पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी के आज रायपुर में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि श्री त्रिवेदी के देहावसान से प्रदेश में साहित्य और पत्रकारिता के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। read more »
स्वर्गीय श्री स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी : जीवन यात्रा
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम साहित्यकार, पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी का आज रायपुर में निधन हो गया। श्री त्रिवेदी का जन्म एक जुलाई 1920 को हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा राजधानी रायपुर के नयापारा स्थित प्राथमिक शाला में और हाईस्कूल की शिक्षा भी रायपुर में ही तत्कालीन लारी स्कूल (वर्तमान में माधवराव सप्रे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) में हुई थी।
श्री त्रिवेदी ने पन्द्रह वर्ष की अपनी किशोरावस्था से ही साहित्य और पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। वे हिन्दी साहित्य मंडल रायपुर की मासिक पत्रिका 'आलोक' के संपादक थे। उन्होंने जून 1942 में श्री केशव प्रसाद वर्मा के साथ रायपुर से जनमानस में राष्ट्रीय चेतना के प्रसार के लिए हिन्दी साप्ताहिक 'अग्रदूत' का संपादन शुरू किया। साहित्य और पत्रकारिता के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में अपनी सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें तत्कालीन अंग्रेज शासकों ने प्रताड़ित और दण्डित भी किया। read more »

Chhattisgarh Brand Management - I found Chhattisgarh News a good forum to project the Brand Management Concept, scenes and aspirants by inviting them to contribute whatever Brand Management in their mind in the form of blog articles posts.
I found a lot of social engineering, corporate, branding, image building, brand identity, brand building activites runing in Chhattisgarh State India but a rock solid Chhattisgarh Brand Management is highly needed my opinion.
This is just a humble start!
छत्तीसगढ़ में गंभीर कुपोषित 21 हजार बच्चों को गोद लिया गया
कुपोषण मुक्ति पर अधिकारियों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
जन सहयोग से प्रदेश होगा कुपोषण मुक्त : सुश्री लता उसेण्डी
रायपुर, 01 जुलाई 2009 - शून्य से पांच वर्ष तक आयु समूह के छत्तीसगढ़ में गंभीर कुपोषित बच्चों के बेहतर इलाज और देख-भाल के लिए राज्य शासन की पहल पर उन्हें गोद लेने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
लगभग एक महीने पहले विगत छह जून से शुरू हुए इस अभियान के तहत समाज-सेवी संगठनों और सेवा-भावी नागरिकों द्वारा अब तक इक्कीस हजार बच्चों को गोद लिया जा चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वयं ऐसे दस बच्चों को गोद लेकर समाज में एक उदाहरण पेश किया है। read more »
रायपुर, 29 जून 2009 - छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने वयोवृध्द स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व विधायक एवं तत्कालीन मध्यप्रदेश के पूर्व सहकारिता मंत्री स्वर्गीय श्री रामलाल चन्द्राकर को उनके चौबे कॉलोनी स्थित निवास पहुंचकर विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय श्री चन्द्राकर के परिजनों से मिल कर अपनी संवेदना व्यक्त की। श्री साहू ने कहा कि स्वर्गीय श्री चन्द्राकर किसानों और मजदूरों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वरिष्ठ और कर्मठ नेता थे। read more »
राज्यपाल को उस समय बड़ा आश्चर्य हुआ जब पांच वर्ष के आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बालक ने उनसे परिचय पूछा।
बालक को दोनों हाथों से स्नेह करते हुए राज्यपाल ने अपना परिचय देते हुए अपना नाम तथा पदनाम बताया। read more »
बस्तर विकासखण्ड के ग्राम टाकरागुड़ा, भाटपाल और करमरी में राज्यपाल ने विकास कार्य का किया अवलोकन एवं ग्रामीणों से हुए रू-ब-रू
रायपुर, 28 जून 2009 - बस्तर जिले के प्रवास पर आए प्रदेश के राज्यपाल श्री ई.एस.एल.नरसिम्हन ने 27 जून 2009 को बस्तर विकासखण्ड के ग्राम टाकरागुड़ा, भाटपाल और करमरी में विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए।
श्री नरसिम्हन ने बस्तर विकासखण्ड के आदर्श ग्राम टाकरागुड़ा पहुंचकर सीधे कृषक श्री कमलोचन की बाड़ी में लगे भिंडी की कि जा रही खेती को देखा। उन्होंने कृषक कमलोचन से तथा खेत में लगाई जाने वाली धान की भी जानकारी ली। read more »
Chhattisgarh Recent Comments
24 weeks 5 days ago
34 weeks 4 days ago
35 weeks 3 days ago
35 weeks 4 days ago
35 weeks 5 days ago