समय पर सही मजदूरी भुगतान के लिए मेट होंगे प्रशिक्षित
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना की वीडियों कॉन्फ्रेसिंग
रायपुर, 05 जुलाई 2009 - राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीण और मजदूरों द्वारा किए गए कार्यो की सही माप-जौख कर उन्हें समय पर सही भुगतान दिलाने के लिए चयनित मजदूरों को मेट प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए जॉब कार्डधारी स्थानीय ग्रामीण युवाओं का चयन जिला पंचायतों द्वारा किया जाएगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री डी.एस.मिश्रा ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इसके लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त रोजगार गांरटी श्रीमती रेणु जी. पिल्ले भी उपस्थित थी। जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से ग्राम स्तर पर स्थानीय युवाओं का पैनल तैयार करने और प्रशिक्षण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए है। read more »
पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर तीन उद्योगों की बिजली काटी गई
रायपुर, 04 जुलाई 2009 - राज्य के विभिन्न उद्योगों में पर्यावरण नियमों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों द्वारा छापामार शैली में निरीक्षण का विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
मंडल के उड़नदस्ते ने बीती रात राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक प्रक्षेत्र में स्थित कार्पोरेट इस्पात में अचानक पहुंच कर वहां पर्यावरण नियमों के उल्लंघन को देख कर इस कारखाने की बिजली काट दी। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव श्री पी.व्ही. नरसिंग राव ने आज यहां बताया कि इसे मिलाकर मंडल के छापामार निरीक्षण में विगत लगभग एक माह में सिलतरा औद्योगिक प्रक्षेत्र के तीन उद्योगों की बिजली काटी जा चुकी है। read more »
औद्योगिक समस्याओं के निराकरण के लिए रायपुर, बिलासपुर और भिलाई-दुर्ग में औद्योगिक जन अदालतें लगाई जाएगी। इससे औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निराकरण में सहायता मिलेगी। उद्योगपतियों और राज्य सरकार के बीच संवाद बनाए रखने की वकालत करते हुए श्री मूणत ने कहा कि विभ्रिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक सलाहकार बोर्ड का गठन किया जाए, ताकि संवाद बना रहे और समस्याओं का निराकरण अनवरत होता रहे। read more »