धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की चहल-पहल बढ़ी
प्रमुख सचिव ने उपार्जन और संग्रहण केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया
रायपुर, 09 दिसंबर 2009 फसल कटाई में आ रही तेजी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की प्राथमिक सहकारी समितियों के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की चहल-पहल और धान की आवक भी तेजी से बढ़ती जा रही है। समर्थन मूल्य नीति के तहत इन केन्द्रों में अब तक आठ लाख मीटरिक टन से ज्यादा धान की आवक हो चुकी है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड ने आज रायपुर जिले के धान उपार्जन केंद्र अभनपुर और संग्रहण केंद्र ग्राम झांकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अभनपुर समिति में समर्थन मूल्य नीति के तहत धान बेचने आए किसानों सर्वश्री भीखम, भाऊराम, नेहरू, पुनीत राम आदि से बातचीत की। प्रमुख सचिव के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। read more »
रायपुर, 27 नवम्बर 2009 - समर्थन मूल्य नीति के तहत चालू खरीफ विपणन वर्ष 2009-10 में छत्ताीसगढ़ के एक हजार 333 प्राथमिक सहकारी समितियों के एक हजार 578 उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक में दिनो-दिन वृध्दि हो रही है। इन केन्द्रों में अब तक चार लाख 73 हजार 626 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है
इनमें से एक लाख 40 हजार 36 मीटरिक टन कॉमन (सामान्य) और तीन लाख 33 हजार 590 मीटरिक टन ग्रेड-ए धान शामिल हैं। अब तक सबसे अधिक एक लाख 44 हजार 807 मीटरिक टन धान रायपुर जिले में तथा सबसे कम 199 मीटरिक टन धान दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में खरीदी की गई है। read more »
छत्तीसगढ़ में नहीं होगी बी.टी. बैगन की खेती : श्री साहू
कृषि मंत्री ने केन्द्र सरकार को लिखा पत्र
मनुष्यों और पशुओं पर होने वाले प्रभावों के सघन परीक्षण के बाद ही दी जाएगी मंजूरी
रायपुर, 23 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ में बी.टी. बैगन की खेती को फिलहाल राज्य सरकार की मंजूरी नहीं मिलेगी। प्रदेश के कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने केन्द्रीय कृषि मंत्री और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिख कर इस संबंध में उन्हें राज्य सरकार के स्पष्ट अभिमत से अवगत करा दिया है। श्री साहू ने आज यहां केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री श्री जयराम रमेश को लिखे पत्र को सार्वजनिक करते हुए केन्द्र सरकार से बी.टी. बैगन की देश में व्यावसायिक खेती को मंजूरी देने से पहले उसके मनुष्यों और दूसरे जीव-जंतुओं पर पड़ने वाले सभी जैविक और हानिकारक प्रभावों का परीक्षण करने की भी मांग की है। read more »
दु:ख-दर्द बांटना भारतीय संस्कृति
कर्नाटक के बाढ़ पीड़ितों के लिए
चावल की ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी
रायपुर, 15 अक्टूबर 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने धनतेरस के मौके पर आज शाम यहां रेल्वे स्टेशन पर कर्नाटक के बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से चावल की एक रैक ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति में एक-दूसरे के सुख-दु:ख में काम आने, एक-दूसरे का दु:ख-दर्द बांटने और त्यौहारों को मिल-जुल कर मनाने की परम्परा है।
ऐसे में आज धनतेरस और आने वाली दीपावली के मौके पर यह छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से कर्नाटक के उन हजारों बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए मानवीय संवेदना और सामाजिक सद्भावना के साथ यह एक छोटी से भेंट है, जो इस प्राकृतिक आपदा के कारण बेघर-बार हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस रेलगाड़ी में राज्य शासन द्वारा प्रदेशवासियों की ओर से चार करोड़ 45 लाख रूपये का 24 हजार 206 क्विंटल चावल कर्नाटक स्थित बागलकोट रेल्वे स्टेशन के लिए भेजा गया, जहां यह कर्नाटक राज्य भंडारगृह निगम को सौंपा जाएगा। read more »
धान खरीदी के दूसरे दिन धान की आवक में वृध्दि 171 मीटरिक टन धान की खरीदी
रायपुर, 13 अक्टूबर 2009 - छत्त्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य नीति के तहत धान खरीदी के दूसरे दिन आज धान की आवक में वृध्दि दर्ज की गई। आज 13 अक्टूबर को समर्थन मूल्य पर प्रदेश के छह जिलों में 171 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।
रायपुर जिले में 16 मीटरिक टन, राजनांदगांव में 53 मीटरिक टन, महासमुंद में 20 मीटरिक टन, जगदलपुर में चार मीटरिक टन, धमतरी में 22 मीटरिक टन और दुर्ग जिले में 56 मीटरिक टन धान की आवक दर्ज की गयी। read more »
रायपुर, 08 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ के 36 लाख से अधिक घरों में देश के सबसे सस्ते चावल की चमक और भात की महक से गरीब परिवारों में एक खुशहाल भविष्य की उम्मीदें हिलोरे लेने लगी हैं।
इनमें से अंत्योदय श्रेणी के सात लाख 19 हजार परिवारों को सिर्फ एक रूपए किलो में और शेष 29 लाख से अधिक परिवारों को केवल दो रूपए किलो में हर महीने 35 किलो चावल के साथ दो किलो नि:शुल्क नमक भी दिया जा रहा है। हितग्राही अगर चाहे तो, वह इस योजना के तहत 30 किलो चावल के साथ पांच किलो गेहूं भी उठा सकता है।
राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसे गरीब परिवारों को चावल और गेहूं के रूप में कुल 35 किलो सस्ता अनाज देने का है। अच्छी गुणवत्ता के स्वादिष्ट चावल की यह चमक और उसके भात की महक राज्य के गांव-गांव में महसूस की जा सकती है।
मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत गरीबी रेखा श्रेणी के इन परिवारों को प्राप्त इस अधिकार को कोई ना छीन ले, इसके लिए ऐसे परिवारों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनके घरों की दीवारों पर राशन कार्ड धारकों के नाम और उनके राशन कार्डों के रंग भी लिखे जा रहे हैं। read more »
रायपुर, 07 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ में इस महीने की बारह तारीख से समर्थन मूल्य नीति के तहत शुरू हो रही धान खरीदी की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा के लिए राज्य शासन द्वारा अधिकारियों के निरीक्षण दल बनाए गए हैं। सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण श्री प्रदीप पंत ने निरीक्षण दलों को आगामी 10 अक्टूबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विभागीय अधिकारियों ने आज यहां बताया कि बिलासपुर एवं जांजगीर जिले के लिए अपर संचालक खाद्य श्री दिलीप वासनीकर, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी खाद्य श्री जी.एस.सिकरवार, प्रबंधक राज्य सहकारी विपणन संघ के श्री एम.आर.भारद्वाज, प्रबंधक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम श्री एस.के.आडिल, अपैक्स बैंक के श्री के.एन.शर्मा, महासमुंद एवं रायगढ़ के लिए संयुक्त संचालक खाद्य श्री एच.पी.ब्यौहार, महा प्रबंधक राज्य सहकारी विपणन संघ श्री एस.यू.खान, महा प्रबंधक,
राज्य नागरिक आपूर्ति विगम श्री एम.एल.प्रसाद राव, महाप्रबंधक अपैक्स बैंक श्री एफ. सरफराज, रायपुर, दुर्ग एवं राजनांदगांव जिले के लिए उप संचालक खाद्य श्री राजीव जायसवाल, मुख्य लेखाधिकारी राज्य सहकारी विपणन संघ श्री शैलेन्द्र बंशपाल, उप लेखाधिकारी राज्य नागरिक आपूर्ति निगम श्री सी.एम.चन्द्राकर, अपैक्स बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश श्रीवास्तव, धमतरी, जगदलपुर एवं कांकेर जिले के लिए सहायक संचालक खाद्य श्री व्ही.डी.आर.भगत, read more »
रायपुर, 07 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ में आगामी 12 अक्टूबर से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी के लिए शुरू होने वाले अभियान की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 31 जनवरी 2010 तक होगी। धान खरीदी के लिए 1577 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं।
इसी तारतम्य में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव एवं आयुक्त श्री प्रदीप पंत ने रायपुर जिले के मंदिर हसौद धान उपार्जन एवं लखोली तथा अन्य धान संग्रहण केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण एवं अवलोकन किया। इस अवसर पर खाद्य विभाग के अतिरिक्त संचालक श्री दिलीप वासनिकर और विभागीय अधिकारियों सहित राज्य नागरिक आपूर्ति निगम तथा राज्य सहकारी विपणन संघ के अधिकारी उपस्थित थे। read more »
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण छत्तीसगढ़ के खाद्य सुरक्षा एटलस का विमोचन किया
रायपुर, 28 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व खाद्य कार्यक्रम और मानव विकास संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से तैयार एटलस का विमोचन करते हुए कहा कि गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सामाजिक प्रतिबध्दता है।
इस समय छत्तीसगढ़ देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जो लगभग 37 लाख गरीब परिवारों को सिर्फ एक रूपए और दो रूपए किलो में हर महीने 35 किलो चावल और दो किलो नि:शुल्क नमक उचित मूल्य की दुकानों के जरिए उपलब्ध करा रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि कुपोषण की समस्या को देखते हुए हमने राज्य के मेहनतकश गरीबों की जरूरतों को समझा और उन्हें बेहद कम कीमत पर चावल और नि:शुल्क नमक देने का निर्णय लिया। यह हमारी सामाजिक प्रतिबध्दता है। read more »
रायपुर, 27 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 28 जुलाई को यहां विधान सभा परिसर के समिति कक्ष में दोपहर एक बजे संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत ग्रामीण छत्तीसगढ़ के खाद्यान्न सुरक्षा एटलस का विमोचन करेंगे। यह एटलस विश्व खाद्य कार्यक्रम और मानव विकास संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है। विमोचन कार्यक्रम में भारत स्थित विश्व खाद्य कार्यक्रम की प्रतिनिधि और राष्ट्रीय निदेशक सुश्री मिहिको तामामुरा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।
Chhattisgarh Recent Comments
24 weeks 6 days ago
34 weeks 5 days ago
35 weeks 4 days ago
35 weeks 5 days ago
35 weeks 5 days ago