Energy

विद्युत कम्पनी अनुकम्पा नियुक्ति

अनुकम्पा नियुक्ति मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा विषय : डॉ. रमन सिंह
विद्युत कम्पनी में विकसित हुई एक संवेदनशील कार्य संस्कृति
अब तक एक हजार से अधिक लोगों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति
मुख्यमंत्री ने वितरित किए अनुकम्पा नियुक्ति पत्र
विद्युत कर्मचारियों को सुरक्षा उपायों का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने की जरूरत पर भी बल दिया मुख्यमंत्री ने

रायपुर, 18 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करना मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा एक गंभीर विषय है। यह शासन-प्रशासन की सामाजिक जिम्मेदारी भी है। हम सबकी संवेदना और सहानुभूति दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों के साथ जुड़ी होनी चाहिए।  read more »

विद्युत नियामक आयोग भिलाई जन सुनवाई

रायपुर, 13 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के टाऊनशिप में विद्युत दर निर्धारण के लिए आगामी 18 जुलाई को जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। आयोग के सचिव ने आज यहां बताया कि यह जन सुनवाई भिलाई नगर के सेक्टर-08 स्थित बी.एस.पी. हायर सेकेण्डरी स्कूल के बहुउद्देश्यीय सभा कक्ष में अपरान्ह 3.30 बजे होगी।

इसमें टैरिफ और बिजनेस प्लान पर जन सुनवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र (विद्युत वितरण अनुज्ञप्तिधारक) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष वर्ष 2009-10 की वार्षिक राजस्व आवश्यकता और विद्युत उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ (विद्युत प्रदाय दर) निर्धारण के लिए याचिका प्रस्तुत की गई है। इस याचिका पर आयोग ने आम जनता से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की थीं।  read more »

तरौद में राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण

छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृध्द राज्य : श्री सुशील कुमार शिंदे
छत्तीसगढ़ में उत्पादित बिजली का अधिकाधिक लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचे : डॉ. रमन सिंह
तरौद में राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यों का लोकार्पण

रायपुर, 12 जुलाई 2009 - भारत सरकार के केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री सुशीलकुमार शिंदे ने कहा कि छत्तीसगढ़ समृद्व प्रांत है जो स्वयं अपना अस्तित्व बनाकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोयला, पानी, जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।

तथा यह राज्य भारत के बिजली उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्यों में से एक है। तथा छत्तीसगढ़ के प्रचुर विद्युत उत्पादन से राज्य के आर्थिक विकास में गति आयेगी। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम तरौद में स्थापित सब स्टेशन से सात गांवों के 850 से अधिक ग्रामीण परिवारों को लाभ पहुंचेगा।  read more »

पुरैना में 500 मेगावॉट के पावर प्लांट

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने पुरैना में 500 मेगावॉट के पावर प्लांट का शुभारंभ किया

रायपुर, 12 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मौजुदगी में आज केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री सुशील कुमार शिंदे ने दुर्ग जिले के पुरैना स्थित एन. एस. पी. सी. एल. के 500 मेगावॉट क्षमता के फुल लोड पॉवर प्लांट को बटन दबाकर प्रचालित किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री वीरभद्र सिंह, केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भरत सोलंकी भी उपस्थित थे।  read more »

4000 मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र

छत्तीसगढ़ में बीस हजार करोड़ की लागत से बनेगा चार हजार मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री की उपस्थिति में हुआ एम.ओ.यू.

अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान और आई.टी.आई. की स्थापना के लिए भी समझौता

रायपुर, 12 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री सुशील कुमार शिंदे की उपस्थिति में आज रायपुर में राज्य सरकार और राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एन.टी.पी.सी.) के बीच रायगढ़ जिले के ग्राम लारा में प्रस्तावित चार हजार मेगावाट की ताप बिजली परियोजना, छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आई.टी.) और ग्राम बलौदा, जिला जांजगीर-चाम्पा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) की स्थापना के लिए तीन समझौता ज्ञापनों (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए गए। ग्राम लारा में बनने वाली चार हजार मेगावाट की ताप बिजली परियोजना के निर्माण में लगभग 20 हजार करोड़ रूपए की लागत आने की संभावना है। इस परियोजना में आठ-आठ सौ मेगावाट क्षमता के पांच संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस विशाल ताप बिजली परियोजना के निर्माण से छत्तीसगढ़ सहित देश भर की बिजली की समस्या के समाधान की दिशा में काफी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री शिंदे द्वारा आज ही भिलाई नगर में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पित किए गए पांच सौ मेगावाट के बिजली संयंत्र को भी छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। डॉ. रमन सिंह ने एम.ओ.यू. हस्ताक्षर समारोह में कहा कि राज्य सरकार ने आगामी 15 अगस्त से छत्तीसगढ़ के सभी किसानों को पांच हार्सपावर तक सिंचाई पम्पों के लिए नि:शुल्क बिजली देने का निर्णय लिया है और हम आखिरी गांव तक बिजली पहुंचाने का भी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम की छत्तीसगढ़ में स्वीकृत, संचालित और निर्माणाधीन परियोजनाओं से राज्य को इसमें काफी मदद मिल सकती है।  read more »

ऊर्जा उद्यान लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. सिंह द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान का लोकार्पण
रायपुर, 11 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव शहर में एक करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से विकसित की गई ऊर्जा शिक्षा उद्यान का लोकार्पण किया। यह प्रदेश का तीसरा ऊर्जा शिक्षा उद्यान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री मधुसूदन यादव ने की।

मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा पार्क विकसित करने का उद्देश्य आम आदमी, स्कूली बच्चों, गृहणियों और किसानों को पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता लाने एवं इसके उपयोग के संबंध में जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा का स्त्रोत सूर्यदेव हैं। सूर्य से यादा कोई ऊर्जा नहीं दे सकता है।  read more »

छत्तीसगढ़ 4000 मेगावाट विशाल बिजली संयंत्र

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री के सामने 12 जुलाई को होगा एम.ओ.यू.
ट्रिपल आई.टी. के लिए भी होगा समझौता
छत्तीसगढ़ रायपुर, 10 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्राम लारा में चार हजार मेगावाट के एक विशाल ताप बिजली संयंत्र की स्थापना की जाएगी। इसका निर्माण राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एन.टी.पी.सी.) द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की ही पहल पर एन.टी.पी.सी. द्वारा छत्तीसगढ़ में ट्रिपल आई.टी. की भी स्थापना की जाने वाली है। इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री सुशील कुमार शिंदे और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में आगामी रविवार 12 जुलाई को छत्तीसगढ़ सरकार और एन.टी.पी.सी. के बीच एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।  read more »

ऊर्जा शिक्षा उद्यान राजनांदगांव लोकार्पण

राज्य का तीसरा ऊर्जा शिक्षा उद्यान आज होगा लोकार्पित
मुख्यमंत्री करेंगे जनता को समर्पित
हरियाली और फूलों की निराली छटा के बीच सौर ऊर्जा उपकरणों का जादू बिखरेगा उद्यान में
रायपुर, 10 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की तर्ज पर अब जिला मुख्यालय राजनांदगांव के लोगों को भी मनोरम परिवेश में निर्मित ऊर्जा शिक्षा उद्यान में सौर ऊर्जा पर आधारित उपकरणों का जादू देखने को मिलेगा। यह राज्य का तीसरा ऊर्जा शिक्षा उद्यान होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 11 जुलाई को अपरान्ह 3.15 बजे राजनांदगांव में रानी सागर तालाब के नजदीक छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) द्वारा लगभग आठ एकड़ के रकबे में 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस उद्यान का लोकार्पण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा अब तक राजधानी रायपुर सहित कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में भी ऊर्जा शिक्षा उद्यानों की स्थापना की जा चुकी है। राजनांदगांव में निर्मित प्रदेश के तीसरे ऊर्जा शिक्षा उद्यान में सैलानियों को हरियाली और रंगबिरंगे फूलों की निराली छटा के साथ सौर ऊर्जा से संचालित कृत्रिम जल प्रपात और आकर्षक फव्वारों का सौंदर्य भी देखने को मिलेगा।  read more »

अध्यक्ष श्री मनोज डे को शपथ

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के नये अध्यक्ष श्री मनोज डे को शपथ दिलाई
रायपुर, 01 जुलाई 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां मंत्रालय के केबिनेट कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के नये अध्यक्ष श्री मनोज डे को शपथ दिलायी। श्री डे ने ईश्वर के नाम पर सत्यनिष्ठा की शपथ ली।

स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री सुयोग्य कुमार मिश्रा, मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री डी.एस.मिश्रा, प्रमुख सचिव खाद्य श्री विवेक ढांड, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री विकासशील, मुख्यमंत्री के सचिव श्री के. सुब्रमणियम, संयुक्त सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह और विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री विक्रम सिसोदिया सहित छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।  read more »

ऊर्जा विभाग समीक्षा बैठक

निर्माणाधीन ताप बिजली परियोजनाएं समय पर पूरी की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

रायपुर, 30 जून 2009 - छत्‍तीसगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां मंत्रालय में ऊर्जा विभाग के काम-काज की समीक्षा करते हुए प्रदेश की विद्युत व्यवस्था और निर्माणाधीन ताप बिजली परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने निम्न गुणवत्ता के ट्रांसफार्मरों की प्राप्त शिकायतों के संबंध में निर्देश दिए कि आपूर्तिकर्ता फर्मों के विरूध्द कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रत्येक ट्रांसफार्मर का परीक्षण कर मापदण्डों के अनुरूप न होने पर कम्पनी द्वारा इन्हें अगले छह माह में योजना बनाकर बदलने की कार्रवाई कराई जाए। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री ने आज यहां मंत्रालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में छत्‍तीसगढ़ मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन और प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री डी. एस. मिश्रा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एन.बैजेन्द्र कुमार तथा छत्‍तीसगढ़ विद्युत कम्पनियों प्रबंध निदेशक उपस्थित थे।  read more »

Syndicate content