Education

Chhattisgarh Education छत्‍तीसगढ़ शिक्षा

उच्च शिक्षा विभाग में पदोन्नति

रायपुर, 13 अक्टूबर 2009 - छत्‍तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा उच्च शिक्षा विभाग छत्‍तीसगढ़ में विभिन्न महाविद्यालयों में पदस्थ सहायक ग्रेड-तीन के पांच कर्मचारियों को रजिस्ट्रार के पद पर वेतनमान रूपये 8000-275-13500 में पदोन्नत कर उनकी नयी पदस्थापना की गई है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छत्‍तीसगढ़ मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार सर्वश्री एस.एल.साहू को शासकीय महाविद्याय पेण्ड्रा से शासकीय विवेकानदं महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़, एम.के. मंडराई को शा. नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर से शा. पी.जी. दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, निरंजन सिंह कश्यप को शा.महाविद्यालय भानुप्रतापपुर से शा.पी.जी. महाविद्यालय कांकेर, श्याम साय कांगे को शा. महाविद्यालय अंतागढ़ से शा. पी.जी. महाविद्यालय जगदलपुर और के.के.ध्रुव को शा. महाविद्यालय आरंग से बाबू छोटेलाल शा. पी.जी.महाविद्यालय धमतरी में पदस्थ किया गया है।

शुल्क भुगतान विभाग करेंगे

व्यापम की परीक्षाओं में आदिवासी और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के शुल्क भुगतान विभाग करेंगे

रायपुर, छत्तीसगढ़, 13 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की प्रतिपूर्ति एवं विभिन्न प्रवेश-परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है।

इन परीक्षाओं में सम्मिलित अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा शुल्क में दी गई छूट की प्रतिपूर्ति की मांग आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग से की जाती है।  read more »

विश्वविद्यालय के कुल सचिव नियुक्त

रायपुर, 06 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डॉ. भगवंत सिंह को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई का कुल सचिव नियुक्त किया गया है। इस आशय के आदेश से तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से जारी कर दिए गए हैं। डॉ. सिंह को विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 17 सहपठित 18(2) के तहत तकनीकी विश्वविद्यालय का कुल सचिव नियुक्त किया गया है।

हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय भवन

छत्‍तीसगढ़, रायपुर, 06 अक्टूबर 2009 - विधि और विधायी कार्य मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज यहां राजधानी रायपुर के निकटवर्ती गांव उपरवारा में हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण किया।

उन्होंने कुलपति सहित सभी संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। श्री नेताम ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्री एम.के.श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार डॉ. के.के.चन्द्राकर और संबंधित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

श्री नेताम ने यहां निर्मित वातानुकूलित पुस्तकालय, कम्प्युटर प्रयोगशाला कक्ष, सभागृह का अवलोकन किया और कम्प्युटर प्रयोगशाला कक्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों से यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास की सुरक्षा के लिए दो एकड़ भूमि और परिसर की भव्यता और सुरक्षा के लिए 5 एकड़ भूमि के लिए प्रयास करने को कहा।  read more »

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा 'अवर स्कूल' पत्रिका विमोचित

रायपुर, 03 अक्टूबर 2009 - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज यहां अपने निवास पर रायपुर से प्रकाशित द्विभाषी मासिक पत्रिका 'अवर स्कूल ए कम्पलीट मेगजीन फॉर स्कूल' के प्रवेशांक का विमोचन किया। इस द्विभाषी पत्रिका के सम्पादक श्री नवीन अग्रवाल हैं।

पत्रिका में हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में लेख प्रकाशित किए गए हैं। इस अवसर पर पत्रिका के सम्पादकीय से जुड़े डॉ. इंदराणी सिंह राय, श्री विनीत राय, मोतीलाल चतुर्वेदी भी उपस्थित थे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में द्विभाषी मासिक पत्रिका के प्रकाशन के लिए सम्पादक मंडल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ होंगे अनेक कार्यक्रम

रायपुर, 01 अगस्त 2009 - छत्तीसगढ़ में वाचन संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से आज एक अगस्त से प्रदेश व्यापी वाचन गुणवत्ता अभियान शुरू हुआ। अभियान के तहत आज साहित्यिक गोष्ठियों का आयोजन किया गया। यह अभियान नौ अगस्त 2009 तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, रैली, निबंध प्रतियोगिता, मानव-श्रृंखला आदि शामिल हैं।

अभियान के तहत दो अगस्त को वाचन गुणवत्ता पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, तीन अगस्त को साक्षरता, पर्यावरण एवं स्वच्छता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चार अगस्त को गांवो में स्कूली बच्चों की रैली निकलेगी। पांच अगस्त को स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं रखी जाएंगी।  read more »

पुस्तक वाचन अभियान में 'चरणदास चोर'

पुस्तक वाचन अभियान में 'चरणदास चोर' पुस्तक का वाचन नहीं करने के निर्देश

रायपुर, 01 अगस्त 2009 - राज्य शासन ने एक अगस्त से शुरू हुए प्रदेशव्यापी वाचन अभियान के अन्तर्गत आयोजित पुस्तक वाचन सप्ताह एवं पुस्तक वाचन दिवस में वाणी प्रकाशन नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित 'चरणदास चोर' नामक पुस्तक का वाचन नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं। इस पुस्तक के लेखक श्री हबीब तनवीर हैं।

अपर संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस आशय का परिपत्र सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है।  read more »

छत्तीसगढ़ प्रदेशव्यापी वाचन गुणवत्ता अभियान

'वाचन से विकास' विषय पर दो अगस्त को राज्य स्तरीय संगोष्ठी आयोजित

रायपुर, 01 अगस्त 2009 - प्रदेशव्यापी वाचन गुणवत्ता अभियान के अन्तर्गत 'वाचन से विकास' विषय पर कल दो अगस्त 2009 को पूर्वान्ह 11 बजे से यहां छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सभाकक्ष में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री पी. जॉय ओम्मेन संगोष्ठी के मुख्य अतिथि होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति श्री सच्चिदानंद जोशी संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे।  read more »

बारहवीं परीक्षा के परिणाम घोषित

रायपुर, 31 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा पहली बार आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 2009 के परिणाम आज घोषित किए गए। राज्य ओपन स्कूल के अध्यक्ष श्री के.डी.पी.राव ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में इन परिणामों की औपचारिक घोषणा की।

ओपन स्कूल द्वारा जून 2009 में पहली बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। दसवीं परीक्षा का परिणाम 41.36 प्रतिशत तथा बारहवीं परीक्षा का परिणाम 48.91 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.CGBSE.org पर भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव श्री एस.मिंज, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के उप सचिव द्वय श्री आई.आर. देहारी, श्री पी.के. पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  read more »

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल

दसवीं और बारहवीं परीक्षा की अंतरिम प्रावीण्य सूची

रायपुर, 31 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा पहली बार आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षा के परिणामों की घोषणा के साथ ही दोनों परीक्षाओं की अंतरिम प्रावीण्य सूची भी जारी की गई है। अंतिम रूप से प्रावीण्य सूची जारी करने के बाद राज्य शासन की योजना के अनुसार प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

हाईस्कूल परीक्षा की प्रावीण्य सूची :-

1. दामोदर प्रसाद तिवारी
शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय स्कूल सरकंडा बिलासपुर
379 (कुल 500 अंकों में से)  read more »

Syndicate content