आपदा राहत निधि के संचालन समिति की बैठक चार अगस्त को
रायपुर, 01 अगस्त 2009 - आपदा राहत संचालन समिति की बैठक आगामी चार अगस्त को दोपहर बारह बजे मंत्रालय में मुख्य सचिव श्री पी.जाय उम्मेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव लोक निर्माण, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सचिव जल संसाधन उपस्थित रहेंगे। read more »
राज्य के शहरों में फायर ब्रिगेड और जे.सी.बी. मशीनों के लिए 8.60 करोड़ रूपए का आवंटन जारी
रायपुर, 21 जुलाई 2009 - राज्य सरकार ने राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों को फायर ब्रिगेड और जे.सी.बी. मशीनों की खरीदी के लिए आठ करोड़ 60 लाख रूपए का आवंटन राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी कर दिया गया।
इसमें से चार करोड़ 20 लाख रूपए रायपुर सहित चौदह नगरीय निकायों को फायर ब्रिगेड के लिए और चार करोड़ 40 लाख रूपए रायपुर सहित 22 नगरीय निकायों को जे.सी.बी. मशीनों के लिए आवंटित किए गए हैं। read more »
जिला आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना एक माह के भीतर बनाने के निर्देश
आपदा प्रबंधन के जिला नोडल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
रायपुर, 17 जुलाई 2009 - राजस्व विभाग के सचिव और राहत आयुक्त श्री सुनील कुजूर ने जिन जिलों के द्वारा भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप अब तक आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना नहीं बनाई है, उन्हें एक महीने के भीतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की आज यहां मंत्रालय में आयोजित बैठक में श्री कुजूर ने कहा कि संभावित आपदा और जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान कर उससे निपटने के उपायों की ठोस रणनीति कार्ययोजना में शामिल किया जाए। read more »
रायपुर, 30 जून 2009 मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय में बाढ़ आदि नैसर्गिक विपत्तियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई। श्री उम्मेन ने निर्देश दिए कि बाढ़ आदि के समय तत्काल प्रभावितों तक पहुंचा जा सके ऐसी पुख्ता व्यवस्था की जाए।
उन्होंने जल संसाधन विभाग को बांधों से बाढ़ के समय पानी छोड़ने के पूर्व चेतावनी देने की व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार प्राथमिक उपचार आदि की उचित व्यवस्था करने पर जोर दिया। बैठक में प्रमुख सचिव गृह श्री एन.के. असवाल, प्रमुख सचिव खाद्य श्री विवेक ढांड, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण श्री डी.एस. मिश्रा, पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। read more »
स्टेशन रोड पर रायपुर प्रशासन करेगी तोड़-फोड़
रायुपर नगर निगम ने 48 घंटे का टाईम दिया
रविवार 15 फरवरी 2009 को होगी रायपुर स्टेशन रोड ध्वस्त
रायपुर छत्तीसगढ़ स्थित रेल्वे स्टेशन रोड की चौड़ाई बढ़ाने के लिए नगर निगम ने दुकानों का पट्टा नवीनीकरण को निरस्त कर दिया। इस तरह स्टेशन रोड की दुकाने अब रविवार को तोड़ दी जायेंगी। व्यापारियों को 48 घंटे की मोहलत देकर दुकान खाली करने को कहा गया है परंतु सारे व्वसायी नोटिस पाते ही बहुत उत्तेजित हो गए। प्रभावित सभी 50 से अधिक दुकानादारों ने अनिश्चित काल तक अपना धंधा बंद कर दिया। read more »

Some day before i saw in some news chanels that due to "Kosi river's" flood entire bihar is effected the situation of bihar was to critical i was very shocked and i thought that we should do something for them i met to my friends,students,coluges and with there support we could collect 02 bags rice and 04 bags usefull cloths and 1000/- rupees. read more »
Chhattisgarh Recent Comments
24 weeks 6 days ago
34 weeks 5 days ago
35 weeks 5 days ago
35 weeks 5 days ago
35 weeks 6 days ago