आबकारी से 648 करोड़ रूपए का राजस्व छत्तीसगढ़ को मिला
रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिले में राजस्व बढ़ाने के निर्देश
वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अग्रवाल ने की राजस्व वसूली की समीक्षा
रायपुर, 23 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ राज्य शासन को चालू वित्तीय वर्ष की पहली छह माही में 30 सितम्बर तक आबकारी से 648 करोड़ 93 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह गत वर्ष इसी अवधि में प्राप्त राजस्व की तुलना में 34.71 प्रतिशत अधिक है, जबकि इस वर्ष अप्रैल से सितम्बर माह तक के लिए निर्धारित लक्ष्य 544 करोड़ की तुलना में 119 प्रतिशत अधिक है।
यह जानकारी छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां वाणिज्यिक कर भवन में आयोजित आबकारी अधिकारियों की बैठक में दी गई। वाणिज्यिक कर मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राजस्व तो बढ़ा है, लेकिन यह गत वर्ष खपत की तुलना में प्राप्त राजस्व की तुलना में कम है। उन्होंने अधिकारियों को खपत के अनुसार राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी सचिव और आयुक्त श्री गणेश शंकर मिश्रा भी उपस्थित थे। read more »
राजस्व जमा नहीं करने पर सात व्यवसाईयों की कुर्क सम्पति नीलाम होगी
रायपुर, 20 जुलाई 2009 - वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा रायपुर के वाणिज्यिक कर वृत पांच के अन्तर्गत आने वाले सात फर्मों की सम्पति नीलाम करने की सूचना जारी कर दी गई है। इन व्यवसाईयों पर लगभग 35 लाख रूपए का राजस्व काफी लम्बे समय से बकाया है।
बकाया राशि वसूली के लिए इन व्यवसाईयों की सम्पति पहले कुर्क कर ली गई है। वृत पांच के वाणिज्यिक कर अधिकारी ने सम्पति नीलामी के लिए तिथि निर्धारित कर दी है। read more »
लंबित राजस्व की वसूली अभियान चलाकर करें-श्री अमर अग्रवाल
मुद्रांक प्रकरणों के निराकरण हेतु समय-सीमा निर्धारित
वाणिज्यिक कर मंत्री द्वारा पंजीयन विभाग के कार्यों की समीक्षा
रायपुर, 16 जुलाई 2009 - वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने सभी जिला पंजीयकों को मुद्रांक शुल्क की बकाया राशि की वसूली अभियान चलाकर कर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए जिला पंजीयकों को तीन माह का समय दिया है।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि राजस्व बढ़ाने के लिए मुद्रांक शुल्क की बकाया राशि की वसूली आवश्यक है, इसलिए इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। read more »
अवैध शराब दुकान बंद नहीं होने पर डीईओ के विरूध्द कार्रवाई होगी - श्री अमर अग्रवाल
आबकारी से 376 करोड़ रूपए का राजस्व
वाणिज्यिक कर मंत्री द्वारा आबकारी राजस्व प्राप्ति की समीक्षा
रायपुर, 16 जुलाई 2009 - वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने गांवों में चल रहे अवैध शराब दुकानों को तत्काल बंद करने के निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिए हैं। श्री अग्रवाल ने आज यहां वाणिज्यिक कर भवन में आबकारी अधिकारियों की बैठक में गांवों में चल रहे अवैध शराब दुकानों की शिकायत को गंभीरता से लिया और जिला आबकारी अधिकारियों को इन दुकानों को बंद करने के लिए पन्द्रह दिनों का समय दिया है।
उन्होंने कहा कि उनके निर्देशों के बावजूद अधिकारियों द्वारा अवैध शराब दुकानों को बंद करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई, यह बहुत आपत्तिजनक है। read more »
छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण से राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपलब्धि में वृध्दि होगी
रायपुर और बस्तर संभाग की कार्यशाला
छत्तीसगढ़ रायपुर, 10 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ प्रमुख सचिव पंचायत और ग्रामीण विकास श्री डी.एस.मिश्रा ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में सामाजिक अंकेक्षण को नई प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य योजना में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण से योजना में पारदर्शिता आएगी और लोगों में इस योजना के प्रति विश्वास बढ़ेगा । इससे योजना की उपलब्धियों में भी वृध्दि होगी ।
श्री मिश्रा आज यहां राजधानी रायपुर के निकट स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास संस्थान में रोजगार गारंटी योजना के तहत सामाजिक अंकेक्षण विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में रायपुर और बस्तर संभागों की जिला और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रोजगार गारंटी योजन के सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। read more »
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोकसभा में बजट भाषण सुना
छत्तीसगढ़ रायपुर, 06 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज लोकसभा में अध्यक्षीय दीर्घा से वित्त मंत्री श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण सुना । बजट भाषण के पश्चात मुख्यमंत्री ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ के सांसदो और अन्य नेताओं से सौजन्य मुलाकात भी की।
प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया उद्धाटन
रायपुर, 02 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री और जिले के प्रभारी श्री केदार कश्यप ने कल जगदलपुर में वाणिज्यिक-कर कार्यालय वृत्त दो का उद्धाटन किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि पुनर्गठन योजना के तहत वाणिज्यिक-कर कार्यालय वृत्त दो के यहां खुल जाने पर कार्य करने में आसानी होगी। read more »
रायपुर 1 जुलाई 2009 आदिम जाति कल्याण विभाग एवं लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप के द्वारा 1 जुलाई 2009 को वाणिज्यकर कार्यालय वृत्त दो का विधिवत उद्धाटन किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि वाणिज्यकर कार्यालय वृत्त दो के यहां खुल जाने पर कार्य करने में आसानी होगी। अब रायपुर तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पडेग़ी। बस्तर का क्षेत्र विशाल होने के कारण कार्य करने में कठिनाई होती थी। व्यापारियों को धन और समय दोनों का नुकसान होता था। read more »
छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए राजस्व जुटाने वाला प्रमुख विभाग है वाणिज्यिक कर विभाग : डॉ. रमन सिंह
मुख्यमंत्री द्वारा रायपुर में वाणिज्यिक-कर विभाग के चार नये वृत्त कार्यालयों का शुभारम्भ
विभाग का राजस्व संग्रहण 1186 करोड़ रुपए से बढ़कर 4039 करोड़ रुपए हुआ
रायपुर, 01 जुलाई 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने वाणिज्यिक कर विभाग की पुनर्गठन योजना के तहत आज यहां जेल रोड स्थित सांई नगर में विभाग के चार नए वृत्त कार्यालयों का शुभारम्भ किया। ये सभी कार्यालय एक ही भवन में संचालित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वाणिज्यिक कर विभाग के राजस्व संग्रहण में वर्ष दर वर्ष हो रही उत्तरोत्तर वृध्दि की प्रशंसा करते हुए कहा कि वाणिज्यिक-कर विभाग प्रदेश के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा राजस्व एकत्र करने वाला एक प्रमुख विभाग है। छत्तीसगढ़ जैसे नये और तेजी से विकसित हो रहे राज्य के लिए यह विभाग और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह राज्य शासन को सर्वाधिक राजस्व देने वाले विभागों में से एक है। read more »
छत्तीसगढ़ राज्य में आज से शुरू होंगे वाणिज्यिक कर विभाग के आठ नए वृत्त कार्यालय
रायपुर, 30 जून 2009 - छत्तीसगढ़ में कल एक जुलाई को वाणिज्यिक कर विभाग की पुनर्गठन योजना के तहत आठ नए वृत्त कार्यालयों का एक साथ शुभारंभ होने जा रहा है। इनमें से चार नए वृत्त कार्यालय राजधानी रायपुर में स्थापित किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल एक जुलाई को स्थानीय जेल रोड स्थित सांई नगर में सवेरे 10.30 बजे आयोजित समारोह में इनका उद्धाटन करेंगे। वाणिज्यिक कर, राजस्व और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में लोक निर्माण, स्कूल शिक्षा और पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और नगर निगम रायपुर के महापौर श्री सुनील सोनी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। read more »