Chhattisgarh

पंचायत मंत्री श्री नेताम का दौरा कार्यक्रम

रायपुर, 06 नवम्बर 2009 पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम सात नवम्बर से नौ नवम्बर तक सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री नेताम सात नवम्बर को सुबह साढ़े नौ बजे से दस बजे तक रिंग रोड अम्बिकापुर, गांधीनगर में दस बजे से साढ़े दस बजे तक स्वीमिंग पूल और गांधीनगर से आकाशवाणी तक डामरीकृत सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।  read more »

छत्‍तीसगढ़ राज्य अलंकरण

राज्यपाल श्री नरसिम्हन ने प्रदान किए राज्य अलंकरण
रायपुर, 01 नवम्बर 2009 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह का उद्धाटन करते हुए प्रदेश के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने आज रात यहां शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों को अहिंसा और गौ-रक्षा, खेल, महिला उत्थान, समाज कल्याण आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य अलंकरणों से सम्मानित किया।

श्री ए.के. शर्मा, पुरातत्व वेत्ता, सिरपुर, जिला-महासमुंद को शैक्षणिक क्षेत्र में अभिनव प्रयत्न के लिए पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान से सम्‍मानित किया गया ।  read more »

छत्‍तीसगढ़ मंत्रीगण शुभकामना संदेश

मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने राज्योत्सव की शुभकामनाएं दी

रायपुर, 31 अक्टूबर 2009 छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव 2009 की हार्दिक बधाई देते हुए सभी लोगों के जीवन में तरक्की और खुशहाली की कामना की है।

राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जनता के नाम जारी अपने शुभकामना संदेश में गृह, जेल और सहकारिता मंत्री श्री ननकीराम कंवर, स्कूल शिक्षा, लोक निर्माण, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, पंचायत और ग्रामीण विकास तथा विधि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खाद्य और नागरिक आपूर्ति तथा ग्रामोद्योग मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू,  read more »

मुख्यमंत्री की वापसी

मुख्यमंत्री एक नवम्बर को सवेरे रायपुर लौटेंगे

रायपुर, 31 अक्टूबर 2009 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दक्षिण अफ्रीका और मॉरिशस की नौ दिवसीय यात्रा के बाद कल एक नवम्बर को स्वदेश लौट आएंगे। डॉ. सिंह मॉरिशस से विमान द्वारा रवाना होकर कल रविवार एक तारीख को सवेरे 7.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे और वहां से सवेरे 8.30 बजे विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। डॉ. सिंह सुबह 10.10 बजे यहां माना विमान तल पहुंच जाएंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई

और भी मजबूत होंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका के रिश्ते : डॉ. रमन सिंह
मुख्यमंत्री के सम्मान में भारतीय उच्चायुक्त ने दिया दोपहर भोज
प्रवासी भारतीयों ने दी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई
छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मण्डल मॉरीशस पहुंचा

रायपुर, 30 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्षों पुराने ऐतिहासिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और व्यावसायिक रिश्तों का उल्लेख करते हुए आने वाले समय में इसके और भी अधिक मजबूत होने की उम्मीद जतायी है। उन्होंने अपनी सप्ताह-व्यापी दक्षिण अफ्रीका यात्रा को यादगार बताते हुए कहा कि मुझे यह भी उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ और दक्षिण अफ्रीका के बीच निकट भविष्य में व्यापार-वाणिज्य की दृष्टि से नये संबंधों की शुरूआत होगी। डॉ. सिंह ने आज दोपहर अपने सम्मान में जोहानेसबर्ग में भारतीय उच्चायुक्त श्री आर.के. भाटिया द्वारा दिए गए दोपहर भोज के अवसर पर वहां के अधिकारियों और प्रमुख नागरिकों से चर्चा के दौरान इस आशय के विचार व्यक्त किए।  read more »

छत्‍तीसगढ़ आबकारी राजस्व 648 करोड़ रूपए

आबकारी से 648 करोड़ रूपए का राजस्व छत्‍तीसगढ़ को मिला
रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिले में राजस्व बढ़ाने के निर्देश
वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अग्रवाल ने की राजस्व वसूली की समीक्षा
रायपुर, 23 अक्टूबर 2009 - छत्‍तीसगढ़ राज्य शासन को चालू वित्तीय वर्ष की पहली छह माही में 30 सितम्बर तक आबकारी से 648 करोड़ 93 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह गत वर्ष इसी अवधि में प्राप्त राजस्व की तुलना में 34.71 प्रतिशत अधिक है, जबकि इस वर्ष अप्रैल से सितम्बर माह तक के लिए निर्धारित लक्ष्य 544 करोड़ की तुलना में 119 प्रतिशत अधिक है।

यह जानकारी छत्‍तीसगढ़ वाणिज्यिक कर मंत्री श्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में आज यहां वाणिज्यिक कर भवन में आयोजित आबकारी अधिकारियों की बैठक में दी गई। वाणिज्यिक कर मंत्री ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ राजस्व तो बढ़ा है, लेकिन यह गत वर्ष खपत की तुलना में प्राप्त राजस्व की तुलना में कम है। उन्होंने अधिकारियों को खपत के अनुसार राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में छत्‍तीसगढ़ आबकारी सचिव और आयुक्त श्री गणेश शंकर मिश्रा भी उपस्थित थे।  read more »

छत्‍तीसगढ़ में सौगातों की बरसात

मुख्यमंत्री ने किया 63 करोड़ रूपए के विकास प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास
जनता को पांच विद्युत उपकेन्द्रों की भी सौगात मिली

रायपुर, 21 अक्टूबर 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में गांवों के विकास, गरीबों के उत्थान और किसानों की तरक्की के लिए राज्य सरकार वचनबध्द है। डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने पिछले छह साल में देश भर में विकास के हर क्षेत्र में तेजी से उभरते राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है। अगले कुछ वर्षों में हम देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में आ जाएंगे।

मुख्यमंत्री आज अपरान्ह बिलासपुर जिले के तहसील मुख्यालय मुंगेली में आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 63 करोड़ रूपए के विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण, भूमि-पूजन और शिलान्यास करने के बाद एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों को दीपावली और आने वाले देवउठनी पर्व की भी शुभकामनाएं दी।

मुंगेली पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों सहित आम जनता ने उनका आत्मीय स्वागत किया। डॉ. रमन सिंह ने जनसभा में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों और मजदूरों सहित समाज के हर मेहनतकश वर्ग की सरकार है। अल्पवर्षा और सूखे से प्रभावित इलाकों में रोजगार मूलक कार्य युध्दस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।  read more »

बुनकर परिवारों के प्रतिभावान बच्चे पुरस्कृत

रायपुर, छत्‍तीसगढ़, 21 अक्टूबर 2009 – छत्‍तीसगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुंगेली में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हाथकरघा बुनकरों के प्रतिभावान स्कूली बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ की योजना के तहत उन्होंने साठ छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।  read more »

पुलिस स्मृति दिवस परेड

पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करना सबका दायित्व- श्री नरसिम्हन
पुलिस स्मृति दिवस परेड कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल

रायपुर, 21 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन रायपुर, शहीद स्मारक मैदान, चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर में आयोजित पुलिस स्मृति परेड में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कत्ताव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रध्दांजलि अर्पित की।

श्री नरसिम्हन ने कहा कि पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। जब वे अपने कार्य पर जाते हैं, हर वक्त तब उनके परिजनों के हृदय में एक ही बात होती है 'ऐ जाने वाले हो सके तो लौट के आना''। उन्होंने राज्यवासियों, देशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि अपनी सेवाएं देने वाले वीरों के लिए 24 घंटे में से कुछ पल समय निकालकर हम सभी को प्रार्थना करना चाहिए कि वे अपने कार्यों में सफल हो और कामयाबी के साथ अपनेर् कत्ताव्य का निर्वाह करने के बाद सुरक्षित अपने परिजनों के पास वापस लौट आए।  read more »

विकास कार्य 43 करोड़ के

आखिरी घर तक पहुंचे खुशहाली : डॉ. रमन सिंह
मुख्यमंत्री ने जनता को दी 43 करोड़ के विकास कार्य की सौगात
दीपावली की पूर्व संध्या पर अनेक विकास प्रकल्पों का लोकार्पण-शिलान्यास

रायपुर, 16 अक्टूबर 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि विकास की विभिन्न योजनाओं के जरिए प्रदेश के आखिरी घर और समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली की रोशनी पहुंचाना और राज्य को देश के सबसे विकसित प्रदेशों की कतार में शामिल करना छत्तीसगढ़ सरकार का पहला और इकलौता लक्ष्य है।

डॉ. सिंह ने ज्योति पर्व दीपावली की पूर्व बेला में आज कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था केन्द्र भोरमदेव तथा जिला मुख्यालय और अपने गृह नगर कवर्धा में आयोजित कार्यक्रमों में जनता को सम्बोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विगत छह वर्ष में प्रदेशवासियों के सहयोग से इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।  read more »

Syndicate content