हाथ धुलाई दिवस आरंग

छत्‍तीसगढ़ हाथ धुलाई दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 27 अक्टूबर को
रायपुर, 24 अक्टूबर 2009 स्वच्छता के प्रति बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक और भी अधिक जागरूकता लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस का छत्‍तीसगढ़ राज्य स्तरीय कार्यक्रम आगामी मंगलवार 27 अक्टूबर को रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग स्थित मंदिरहसौद में सवेरे ग्यारह बजे आयोजित किया जाएगा।

रायपुर से कुछ दूर स्थित आरंग बाजार चौक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के स्कूल शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर के लोकसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रमेश बैस करेंगे।

छत्‍तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज, आरंग क्षेत्र के विधायक श्री गुरू रूद्र कुमार और अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग श्रीमती अनिता साहू कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.