हरियर महाभियान 2010

हरियर छत्‍तीसगढ़ से सुसंगठित और दूरगामी हरा-भरा छत्‍तीसगढ़ बनाने का महा अभियान इस प्रबल शक्‍ित से क्रियांवित किया जा रहा है। छत्‍तीसगढ़ में हरियाली उत्‍सव भारतीय वत महोत्‍व के साथ ही परंपरा सन् 1950 से चल रही है। अभी हाल में पानी महाअभियान को भीषण गर्मी क्रियान्‍वित कर पितृ शोक ग्रसित मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिहं अब कमी के जल संकट पश्‍चात् अधिकता के जल संकट को जूझने की तैयारी के बीच पर्यावरण के अन्‍य क्षेत्रों में गंभीर प्रयास आरंभ कर रहे हैं।

Chhattisgarh Hariyar MahaAbhiyaan Pictures, Images and Photos

सामाजिक भावानाओं से वृक्षारोपण और हरियाली को जोड़ने की भी एक सोच छत्‍तीसगढ़ में चल रही है। विश्‍वयोग गुरू बाबा रामदेव और आर्ट ऑफ लिविंग महाआंदोलन कर्ता श्री श्री रविशंकर हरियाली महा-उत्‍सव, वनमहोत्‍सव, हरियर छत्‍तीसगढ़ महाअभियान के शंखनाद को और शक्‍तिप्रदान कर सकते हैं, पूरा कार्यक्रम विवरण अभी उपलब्‍ध नहीं है।

जैव विविधता सिरमोर छत्तीसगढ़ पर्यावरण को मैदानी स्‍तर पर भी हरा भरा करने के लिए छत्‍तीसगढ़ सरकार द्वारा 'हरियर' महाअभियान के तहत 2010 में अलग-अलग सरकारी विभागों द्वारा 6 करोड़ 20 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पर इस बार खास बात यह है कि इन करोड़ो पौधों को सुरक्षित रखने के लिए सभी विभाग और औद्योगिक संस्‍थानों के साथ-साथ आम जनता को भी जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

छत्‍तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा इस अभियान के तहत पौधा लगाने के लिए विभागवार लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। सबसे अधिक 4 करोड़ 25 लाख पौधे अकेले वन विभाग द्वारा लगाया जाएगा। छत्‍तीसगढ़ के आवंटित लक्ष्य के अनुरूप विभागों द्वारा वृक्षारोपण की तैयारी की जा रही है।

वन विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चालू बरसात के दौरान इस वर्ष वन विभाग द्वारा 4 करोड़ 25 लाख पौधे, राज्य वन विकास निगम द्वारा 55 लाख पौधे, राजस्व विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 73 लाख पौधे, आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा 73 लाख पौधे, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा 1 लाख पौधे, खनिज साधन विभाग द्वारा 1 लाख 30 हजार पौधे, लोक निर्माण विभाग द्वारा 32 हजार पौधे, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 40 हजार पौधे, जल संसाधन विभाग द्वारा 1 लाख पौधे, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 11 हजार पौधे और गृह विभाग द्वारा 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

इसी प्रकार छत्‍तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 2 लाख 42 हजार पौधे, वाणिज्य एवं उद्योग तथा रेशम विभाग द्वारा 44 हजार पौधे, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा 48 हजार पौधे, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक लाख 20 हजार पौधे, खाद्य विभाग द्वारा 17 हजार पौधे, उर्जा विभाग द्वारा 16 लाख, कृषि उद्यानिकी, पशुपालन एवं मछलीपालन विभाग द्वारा 3 लाख 15 हजार और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 5 हजार पौधे लगाएं जाएंगे।

छत्‍तीसगढ़ विभागों को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप राज्य की 342 नर्सरियों में लगभग 6.75 करोड़ विभिन्न प्रजातियों के पौधे हरियर छत्‍तीसगढ़ हेतु तैयार किए गए हैं।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.