स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार एवं साहित्यकार श्री स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने वयोवृध्द पत्रकार श्री त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर, 11 जुलाई 2009 - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर निवासी वयोवृध्द स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार एवं साहित्यकार श्री स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी के आकस्मिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

श्री अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री त्रिवेदी किशोरावस्था में ही स्वतंत्रता संग्राम और पत्रकारिता से जुड़ गए थे। देश की आजादी की लड़ाई के समय उन्होनें पत्रकारिता के माध्यम से आमजनता में देशभक्ति का संचार करने का कार्य किया।

श्री त्रिवेदी ने पत्रकारिता को अपना मुख्य कार्यक्षेत्र बनाया। उन्होंने लम्बे समय तक पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक समस्याओं को सामने लाने का कार्य किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय श्री त्रिवेदी का साहित्य के विकास में भी उल्लेखनीय योगदान है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्वर्गीय श्री त्रिवेदी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.