सिंचाई परियोजना के लिए 598 करोड़

केलो परियोजना के लिए 599 करोड़ रूपए मंजूर

रायपुर, 29 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के रायगढ़ जिले में केलो नदी पर बनने वाली वृहद सिंचाई परियोजना के लिए 598 करोड़ 91 लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

जल संसाधन विभाग ने यहां मंत्रालय से केलो वृहद सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए इस राशि की पुनरीक्षित प्रशासकीय मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। इस परियोजना का निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्र में 22 हजार 810 हेक्टेयर अर्थात् लगभग 57 हजार एकड़ से कुछ अधिक रकबे में खरीफ के दौरान किसानों को खेतों के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।

जल संसाधन मंत्री श्री हेमचंद यादव ने विभागीय अधिकारियों को इसकी निर्माण प्रक्रिया से संबंधित सभी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं और उनसे कहा है कि परियोजना का निर्माण तेजी से पूरा किया जाए, ताकि किसानों को उसका समुचित लाभ मिल सके।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.