श्री स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी का निधन एक युग का अंत

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शोक प्रकट किया
रायपुर, 11 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के वरिष्ठतम साहित्यकार, कवि, पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी के आज रायपुर में हुए आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि श्री त्रिवेदी के देहावसान से प्रदेश में साहित्य और पत्रकारिता के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री त्रिवेदी छत्तीसगढ़ में आंचलिक पत्रकारिता के प्रमुख आधार स्तम्भ रह चुके थे। उन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों का सम्पादन करते हुए पत्रकारिता और साहित्य के माध्यम से जन-भावनाओं अपनी अभिव्यक्ति दी। वे एक संवेदनशील कवि और कहानीकार भी थे। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री त्रिवेदी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.