शुल्क भुगतान विभाग करेंगे

व्यापम की परीक्षाओं में आदिवासी और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के शुल्क भुगतान विभाग करेंगे

रायपुर, छत्तीसगढ़, 13 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की प्रतिपूर्ति एवं विभिन्न प्रवेश-परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है।

इन परीक्षाओं में सम्मिलित अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा शुल्क में दी गई छूट की प्रतिपूर्ति की मांग आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग से की जाती है।

इस संबंध में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि परीक्षा-प्रवेश शुल्क की प्रतिपूर्ति अब इस विभाग द्वारा न की जाकर संबंधित विभागों द्वारा की जायेगी। इस संबंध में एक परिपत्र मंत्रालय में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, मंत्रालय से जारी परिपत्र में कहा गया है कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की प्रतिपूर्ति एवं विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन छत्ताीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा किया जाता है एवं इन परीक्षाओं में सम्मिलित अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के अभ्यार्थियों को प्रवेश-परीक्षा शुल्क में दी गई छूट की प्रतिपूर्ति की मांग इस विभाग से की जाती है। इस संबंध में विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि विभिन्न प्रवेश-प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यार्थियों को दी गई परीक्षा-प्रवेश शुल्क अब इस विभाग द्वारा न की जाकर संबंधित विभागों द्वारा की जावेगी। जारी परिपत्र के अनुसार फीस प्रतिपूर्ति के लिए वे ही उम्मीदवार पात्र होंगे जो छत्ताीसगढ़ राज्य के मूल निवासी है एवं अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति वर्ग के हैं तथा जो स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक हो। आय सीमा का कोई बंधन नहीं होगा। प्रवेश-प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए कोई अवसर का बंधन नहीं होगा। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सामान्य उम्मीदवारों से ली जाने वाली फीस से जितनी कम फीस अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों से ली जाती है उस अंतर की राशि की प्रतिपूर्ति मंडल को की जावेगी।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.