विधवा कमरताबाई जमीन नहीं बेचेगी

रायपुर, 11 जुलाई 2009 - बीमारी एवं आर्थिक तंगी के चलते कर्जे के बोझ तले दबी गातापार; सुकुलदैहान की रहने वाली विधवा कमरताबाई को अपनी उधारी चुकाने के लिये जमीन बेचनी नहीं पड़ेगी। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मदद की उम्मीद लेकर पहुंची कमरताबाई को मुख्यमंत्री ने अपने फंड से 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृत की है।

कमरताबाई ने बताया कि वह किडनी की बीमारी के इलाज पर 50 हजार रूपये खर्च कर चुकी है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से उसने इलाज के लिये रूपये उधार लिये हैं। उधारी चुकाने के लिये अब अपनी खेती की जमीन बेचने के सिवा और कोई रास्ता नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कमरताबाई की आर्थिक विपन्नता एवं बीमारी को देखते हुए तत्काल अपने फंड से 25 हजार रूपये की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री की इस सहृदयता पर कमरताबाई ने आभार जताया।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.