ललित सुरजन नवनियुक्त महासचिव

मुख्यमंत्री ने अफ्रो-एशियाई शांति संगठन के नये महासचिव को दी बधाई

रायपुर, 02 नवम्बर 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां अपने निवास पर अफ्रो-एशियाई शांति एवं एकजुटता संगठन (आप्सो) के नवनियुक्त महासचिव श्री ललित सुरजन को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जल संसाधन और उच्च शिक्षा मंत्री श्री हेमचंद यादव भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरजन को एशिया और अफ्रीका के नब्बे देशों के इस अन्तर्राष्ट्रीय शांति संगठन के लिए हाल ही में महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। इस संगठन का मुख्यालय मिस्र (इजिप्ट) की राजधानी काहिरा में है।

श्री सुरजन ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह नई जिम्मेदारी संभालने के लिए वे एक महीने के इजिप्ट प्रवास पर कल तीन नवम्बर को रायपुर से रवाना हो रहे हैं। डॉ. रमन सिंह ने उन्हें इस यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। यह भी उल्लेखनीय है कि अफ्रो-एशियाई शांति और एकजुटता संगठन (आप्सो) की स्थापना बांडुंग सम्मेलन के बाद वर्ष 1957 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रेरणा और मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर के सहयोग से की गई थी।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.