रोजगारमूलक व्यवसाय प्रशिक्षण आवेदन आमंत्रित

रायपुर, 01 अगस्त 2009 - प्रदेश के होनहार बेरोजगार युवाओं को स्व-रोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए राज्य शासन के रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय द्वारा विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में विभिन्न रोजगारमूलक व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना कैम्प (रायपुर) द्वारा आटो मोबाइल्स, आर.ए.सी., मशिनिष्ट, मोटर मैकेनिक, ड्राइवर कम मैकेनिक, ट्रेक्टर, मेकेनिक तथा कार पेंटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 7 अगस्त 2009 को शाम साढ़े पांच बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था तथा कैम्प के अधिकारियों ने बताया कि संस्था में विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश कार्य 30 सितम्बर तक पूरा किया जाएगा।

इस हेतु प्रदेश के होनहार बेरोजगार युवाओं से विभिन्न ड्रेडो में प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति एवं फोटो के साथ उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त कर 07 अगस्त तक प्रवेश फार्म कर सकते हैं। सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के आवेदक 15 रूपए, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदक 10 रूपए का पोस्टल आर्डर लगाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। समस्त वर्ग के आवेदक पेमेंट सीट के लिए 10 रूप्ए का अतिरिक्त पोस्टर आर्डर के साथ संस्था में उपस्थित होकर आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था माना कैम्प (रायपुर) से सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.