छत्तीसगढ़ रायपुर, 02 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज रायपुर में आम जनता से मुलाकात के साप्ताहिक 'जनदर्शन' कार्यक्रम के दौरान आज यहां मुख्यमंत्री निवास के बाहर समाज सेवी संस्था 'बढ़ते कदम' रायपुर ने स्टाल लगाकर ग्रामीणों और नागरिकों को भीगा हुआ चना और पानी वितरित किया
मुख्यमंत्री निवास रायपुर के सामने इस स्टाल पर बढ़ते कदम, रायपुर में शरीर दान आरंभ कराने वाली संस्था के सर्वश्री रवि गुरूबक्षाणी, अलताफ हुसैन, गिरीश गुप्ता, काजल दत्ता और मोहम्मद रियाज ने सेवा कार्य किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह रायपुर 'जनदर्शन' में इस संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे इस कार्य के लिए अनुमति मांगी थी। मुख्यमंत्री ने उनकी भावनाओं की प्रशंसा करते हुए इसके लिए सहर्ष अपनी अनुमति प्रदान कर दी थी, जिसके आधार पर रायपुर संस्था ने आज से यह कार्य शुरू कर दिया।
Comments
Post new comment