राज्‍योत्‍सव

सूर्यकिरण जाबांज राज्यपाल से मिले

रायपुर, 08 नवम्बर 2009 राजधानी के आकाश में कल आकर्षक एवं मोहक ''सूर्यकिरण'' का रोमांचक प्रदर्शन करने वाले भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलटों की टीम ने आज राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन से राजभवन में भेंट की। राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने उनका स्वागत किया और ''सूर्यकिरण'' एयरोबेटिक टीम की सराहना करते हुए कहा कि इससे राज्य के युवा वायुसेना में अपने कैरियर तलाश करने के लिए प्रेरित होंगे।

इस अवसर पर बातचीत के दौरान राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में स्कूली स्तर की शिक्षा के समय से ही एन.सी.सी. के माध्यम से उनमें वायुसेना के प्रति ललक पैदा की जानी चाहिए।  read more »

सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम रायपुर प्रदर्शन

राज्योत्सव 2009 - राजधानी के आकाश पर भारतीय वायुसेना के जाबांज पायलटों ने किया रोमांचक प्रदर्शन

रायपुर, 07 नवम्बर 2009 राज्योत्सव के समापन अवसर पर भारतीय वायु सेना के सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम के जाबांज पायलटों ने आज राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब के ऊपर आकाश में हवाई करतब का अद्वितीय प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन के साथ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, विधान सभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण, महापौर श्री सुनील सोनी ने भी इस उम्दा प्रदर्शन का आनंद लिया। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी श्रीमती विमला नरसिम्हन एवं मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती वीणा सिंह भी उपस्थित थीं।

पहली बार राजधानी रायपुर में आयोजित इस एयरोबेटिक टीम के प्रदर्शन का नेतृत्व छत्तीसगढ़ के निवासी विंग कमांडर श्री जॉय थामस कुरियन ने किया। एयरोबेटिक टीम में उनके साथ स्क्वाड्रन लीडर दीपक सेठिया, अजीत कुलकर्णी, बृजेश पॉल, वी.एस. सैनी, के. रामजी यादव, ए. ठाकरे, के.सी. सुनीष, विंग कमांडर के. आई. अहमद, अनंत पुजारी, रजत त्यागी, डी. रॉय चौधरी, वी.के. दुबे, अरूणाक्ष नंदी, विनय प्रताप सिंह, फ्लाईट लेफ्टिनेंट तुषार थोसर आदि शामिल थे।  read more »

राज्योत्सव समापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि
राज्योत्सव 2009 का समापन 7 नवम्बर को

रायपुर, 07 नवम्बर 2009 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की नवमीं वर्षगांठ पर स्थानीय सांईस कॉलेज मैदान में एक नवम्बर से चल रहे राज्योत्सव 2009 का समापन सात नवम्बर को होगा। समापन समारोह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 7 नवम्बर को शाम छह बजे से राज्योत्सव मेला स्थल सांईस कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया है।  read more »

राज्योत्सव समापन सांस्कृतिक संध्या

राज्योत्सव के समापन अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में होंगे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम

दोरला नृत्य, डंडा नृत्य, सरहुल और पंथी नृत्य के साथ भरथरी गायन भी कुणाल गांजावाला मुम्बई और रंजीत बोस रायपुर की प्रस्तुति भी

रायपुर, 06 नवम्बर 2009 - राज्य स्थापना दिवस पर यहां शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मैदान पर आयोजित राज्योत्सव 2009 के समापन के अवसर पर कल 7 नवम्बर को सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ के साथ मुंबई के कलाकार कार्यकम पेश करेंगें।

सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत शाम पांच बजे से राज्योत्सव प्रदर्शनी परिसर के मंच पर होगी। पांच बजे से रात्रि साढ़े आठ बजे तक छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।  read more »

राज्‍योत्‍सव रायपुर रंगारंग कार्यक्रम

राज्योत्सव में आज भी होंगे रंगारंग कार्यक्रम
• मदन चौहान और भारती बंधु पेश करेंगे भजन
• खुमान साव का चंदैनी गोंदा
• उषा बारले और शांति बाई चेलक का पंडवानी गायन
• छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेक राज्यों के लोक नृत्यों का प्रदर्शन

रायपुर, 02 नवम्बर 2009 - छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यहां शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के विशाल मैदान में आयोजित सप्ताह व्यापी राज्योत्सव 2009 के तीसरे दिन कल तीन नवम्बर को भी दर्शकों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, संगीत और नृत्य के विविध रंग देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित असम, पंजाब, मणिपुर और उत्तर प्रदेश के लोक नृत्यों की मनोरम छटा भी वहां लोगों का मन मोह लेगी। देश के अनेक जाने-माने कलाकार अपने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।  read more »

Dr. Surendra Dubey Hasya Kavi

Video thumbnail for Dr. Surendra Dubey Hasya Kavi

Tribute to Shahid V. K. Chaubey Martyr Madanvada Rajnandgaon with Kavita by Hasya Kavi Dr. Surendra Dubey Chhattisgarh Rajyotsava 2009.

Chhattisgarh Video | Raipur Video | Hasya Video | Kavita Video | Hasya Kavita Video | Tribute Kavita Video | Tribute Video | V. K. Chaubey Video | Rajyotsav Video |

राज्योत्सव 2009 का शुभारंभ

राज्योत्सव 2009 का शुभारंभ - देश के अग्रिम पंक्ति में स्थान बनाएगा छत्तीसगढ़ : श्री नरसिम्हन

रायपुर, 01 नवम्बर 2009 - राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री ई.एस.एल.नरसिम्हन ने आज राजधानी रायपुर में राज्योत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री नरसिम्हन ने अपने उद्बोधन की शुरूआत राजभाषा छत्तीसगढ़ी में की।

उन्होंने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ राज बने नौ बरस हो गे हे। आज बरसगांठ के बेरा मा सामिल होके मोला अब्बड़ खुशी होत हे। सबले पहली मैं हर इहां रहइया सब्बो झन ला बधाई देवत हवं। मैं हा प्रार्थना करथवं कि हमर नौ साल के 'छत्तीसगढ़' हा, हर दिन अऊ आगे बढ़ही, अऊ विकास म देश के सबले अग्रिम पंक्ति मा स्थान बनाही। मोला विश्वास हे कि जनता मन राज ला आगे बढ़ाये बर अपन पूरा सहयोग देही। अइसन आयोजन ले हमर राज के कला, संस्कृति, साहित्य, पर्यटन, कृषि अऊ उद्योग ला बढ़ावा मिलथे। मैं मनाथंव कि इहां रहवइया सब्बो झन के जीवन मा खुशहाली, शांति अऊ समृध्दि हो ही। राज्यपाल श्री नरसिम्हन ने कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की ओर आदिवासी कल्याण, अहिंसा और गौ-रक्षा, महिला उत्थान, खेल, सामाजिक समरसता, कृषि, समाज कल्याण, पत्रकारिता आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न संस्थाओं और विशिष्ट जनों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया।

समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, नेता प्रतिपक्ष श्री रविन्द्र चौबे, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल, लोकनिर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत, लोक सभा सांसद द्वय सर्वश्री विष्णु देव साय और श्री रमेश बैस, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले, सांसद श्री विष्णुदेव साय, महापौर श्री सुनील सोनी उपस्थित थे।  read more »

Prabhanjan Mishra Rajyotsava 2009

Video thumbnail for Prabhanjan Mishra Rajyotsava 2009

Prabhanjan Mishra Classical Singer or Shatriya Gayak performing Hindi Bhajans at First day of Rajyotsava 2009 on 1st November.

Raipur Video | Chhattisgarh Video | Classical Video |

Momento Smriti Chinha Rajyotsava Brijmohan Agrawal

Video thumbnail for Momento Smriti Chinha Rajyotsava Brijmohan Agrawal

Chhattisgarh Culture Minister Shri Brijmohan Agrawal offering Rajyotsava Momento or Smriti Chinah to distinguish guest starting from Chhattisgarh Governor ESL Narsimhan and Chief Minister Chhattisgarh Dr. Raman Singh and Chhattisgarh Speaker Shri Dharam Lal Kaushik at 9th Birth Day, 9th Jubilee Year of Chhattisgarh creation or Chhattisgarh Foundation Day on 1st Novemver 2009.

Kailash Kher Rajyotsava Chhattisgarh 2009

Video thumbnail for Kailash Kher Raj

Chhhattisgarh Video (Raipur Video) of Kailash Kher in Chhattisgarh Rajyotsava 2009

Kailash Kher Sufi Singer and Indian Pop Singer singing the Indian Hindi songs at Chhattisgarh Rajyotsava 2009 in Raipur, Science College Ground on 1st November.

Kailash Kher | Pop Singer | Indian Pop Singer | Sufi Singer | Chhattisgarh | Cultural Program | Chhattisgarh Cultural Program | Sanskritik Ayogan | 9th Birth Day | Kailash Kher Sufi Singer | Kailash Kher Pop Singer | Chhattisgarh Birth Day |

Syndicate content