राज्योत्सव समापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य अतिथि
राज्योत्सव 2009 का समापन 7 नवम्बर को

रायपुर, 07 नवम्बर 2009 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की नवमीं वर्षगांठ पर स्थानीय सांईस कॉलेज मैदान में एक नवम्बर से चल रहे राज्योत्सव 2009 का समापन सात नवम्बर को होगा। समापन समारोह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 7 नवम्बर को शाम छह बजे से राज्योत्सव मेला स्थल सांईस कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया है।

समापन समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष श्री रविन्द्र चौबे, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सासंद श्री रमेश बैस और रायपुर नगरनिगम के महापौर श्री सुनील सोनी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.