राजधानी में आज छत्तीसगढ़ी साहित्यकार सम्मेलन
मुख्यमंत्री आज करेंगे शुभारंभ
राजभाषा आयोग का आयोजन
चार सत्रों में सम्पन्न होगा सम्मेलन
रायपुर, 07 नवम्बर 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल शनिवार सात नवम्बर को यहां संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़ी साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग द्वारा आयोजित किए जा रहे इस एक दिवसीय सम्मेलन में रायपुर संभाग के पन्द्रह वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम राज्य सरकार के संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय (महंत घासीदास संग्रहालय) परिसर स्थित महंत सर्वेश्वर दास सभाकक्ष में सवेरे ग्यारह बजे शुरू होगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। आयोग के अध्यक्ष श्री श्यामलाल चतुर्वेदी ने आज यहां बताया कि यह सम्मेलन चार सत्रों में होगा। प्रथम सत्र में सवेरे ग्यारह बजे साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह तथा दूसरे सत्र में दोपहर दो बजे से चार बजे तक छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद शाम चार बजे से शुरू होने वाले सत्र में 'हम सबला छत्तीसगढ़ी के बढ़ोत्तरी बर का करना चाही' विषय पर विचार गोष्ठी होगी। समापन सत्र में रात आठ बजे छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। read more »
Chhattisgarh Recent Comments
25 weeks 11 hours ago
34 weeks 6 days ago
35 weeks 5 days ago
35 weeks 6 days ago
35 weeks 6 days ago