मेहमान प्रवक्ता पद आवेदन

रायपुर, 02 जुलाई 2009 - विश्वकर्मा योजना के तहत राजधानी रायपुर के नजदीक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, माना में मेशन व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में मेहमान प्रवक्ता की नियुक्ति की जाएगी। केवल एक पद रिक्त है।

यह नियुक्ति 120 कार्यदिवसों के लिए होगी। प्रत्येक 30 कार्य दिवस पर चार हजार 500 रूपए का मानदेय दिया जाएगा। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में इस महीने की दस तारीख तक संस्थान के प्राचार्य को दिए जा सकते हैं।

आवेदकों के लिए दस धन दो पध्दति से मान्यता प्राप्त संस्था से हाईस्कूल अथवा समतुल्य परीक्षा अथवा पुराना हायर सेकेण्डरी (ग्यारहवीं) उत्तीर्ण और तकनीकी योग्यता संबंधित व्यवसाय में अखिल भारतीय दस्तकारी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उनके पास राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र और कम से कम तीन वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। आयु सीमा एक जनवरी 2009 की स्थिति में 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जा सकेगी। आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी संस्थान के प्राचार्य से प्राप्त की जा सकती है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.