पंचायत प्रतिनिधियों के अनुरोध पर अनेक निर्माण कार्यों की स्वीकृति
रायपुर, 16 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने आवासीय परिसर में आम जनता से मुलाकात के साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान अनेक पंचायत प्रतिनिधयों ने उन्हें अपने गांवों की विभिन्न सार्वजनिक जरूरतों की भी जानकारी दी। इनमें गली कांक्रीटीकरण पंचायत भवन, विद्युत पोल की स्वीकृति, आंगनबाड़ी भवन एवं स्कूल अहाता निर्माण के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने सरपंचों एवं जनपद पंचायत प्रतिनिधियों के अनुरोध पर विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति भी प्रदान की। जनदर्शन में उपस्थित डॉक्टरों की टीम द्वारा 22 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनका नि:शुल्क इलाज राजधानी रायपुर के डॉ. अंबेडकर अस्पताल में किया जावेगा।
संसदीय सचिव श्री कोमल जंघेल और पूर्व मंत्री श्री लीलाराम भोजवानी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने श्री फिरत राम महिलांग के अनुरोध पर रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम बटाउपाली में गली कांक्रीटीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा कबीरधाम जिले के ग्राम दानीघठोली (विकासखंड-सहसपुर लोहारा) से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल के अनुरोध पर कर्मा सामुदायिक भवन की मंजूरी दी। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री परसराम, रतनलाल, कलीराम, नाथूराम पल्टन, सुखदेव, तुलसीराम वर्मा सहित ग्रामीणजन शामिल थे। इसके अलावा ग्रामीणों ने जनभागीदारी हाई स्कूल को पुन: संचालित कर शासकीयकरण का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने हीरालाल पाठक के अनुरोध पर कबीरधाम जिले के ग्राम गुढ़ा में कर्मा सामुदायिक भवन की सैध्दांतिक स्वीकृति दी। विनोद बैस के अनुरोध पर ग्राम सेमरिया (विकासखंड सहसपुर लोहारा) में सार्वजनिक मंच निर्माण के लिए लोकसभा सांसद निधि से आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ग्राम पंचायत दौजरी (विकासखंड कवर्धा) के सरपंच श्री दिलीप धृतलहरे ने पानी निकासी हेतु नाली निर्माण की मांग रखी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनका आवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर कबीरधाम को भेजा गया है। दुर्ग जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड-डौंडी के ग्राम कोंडेकसा से आये ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रगतिशील शिक्षण समिति द्वारा पिछले 15 वर्षों से संचालित हायर सेकेण्डरी स्कूल को अनुदान एवं शासकीयकरण का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री को इसके परीक्षण के निर्देश जारी किए हैं। महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बामड़ाडीह के सरपंच श्री राजकिशोर ने गली कांक्रीटीकरण की मांग रखी। उनका आवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण को भेजा गया है। रायपुर जिले के ग्राम पंचायत बेलर (विकासखंड फिंगेश्वर) के सरपंच श्री मोतीलाल रात्रे के नेतृत्व में आए ग्रामीणों ने पंचायत भवन की मांग रखी मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनका पत्र आवश्यक कार्रवाई के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा गया है। इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने हाई स्कूल में अहाता निर्माण का अनुरोध किया। प्रतिनिधि मंडल ने सर्वश्री नीलकंठ साहू पंच, रूपराम साहू पंच, राधेश्याम साहू पंच, अमर सिंह पंच, टायलराम साहू शामिल थे। कबीरधाम जिले के पण्डरिया के बहेराभाठा वार्ड क्र-1 के नागरिकों ने विद्युत ट्रांसफार्मर का अनुरोध किया। उनका पत्र आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर कबीरधाम को भेजा गया है। प्रतिनिधि मंडल ने सर्वश्री धनराज अग्रवाल, संतराम साहू, विशाल राम साहू, कानूराम पटेल एवं पल्टन वर्मा शामिल थे।
बौध्द समाज महासभा जिला उत्तर बस्तर (कांकेर) से आए प्रतिनिधि मंडल ने मात्रागत त्रुटि के कारण महार समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री झाडूराम रंगारी, बी.आर.नायक, योगेन्द्र रामटेके, धन्नू गढपाले, राजेन्द्र बोरकर, आर.डी.खापडर्े एवं बी.आर. कुटारे सहित अनेक लोग शामिल थे।
Comments
Post new comment