महिला

महिला दिवस और होली कवि मिलन

Video thumbnail for महिला दिवस और होली कवि मिलन

वेब मीडिया और हिन्‍दी साहित्‍य परिषद द्वारा टिकरापारा रायपुर में होली एवं महिला दिवस पर कवि सम्‍मेलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महंगाई और मिलावट के साथ कृष्‍ण को होली के लिए मंजुला श्रीवास्‍तव ने आमंत्रण किया, छत्‍तीसगढ़ सरकार को 2 रूपया किलो चावल और दारू की दुकान के लिए आशा श्रीवास्‍तव ने होली और महिला दिवस की बधाई दी। वहीं गीतकार श्‍यामसुंदर त्रिपाठी ने भजन सरिता के द्वारा देश की वर्तमान रामायण का मतला दिया। अरूणा चौहान और जयप्रकाश त्रिपाठी श्रृंगार के साथ गुलालमय होली और महंगाई के साथ होली चित्रण किया।

श्री सना अहमद ने वन्‍दे मातरम गीत को उर्दु में गाकर उन मुस्लिम मजहबी लोगों को गीत की संस्‍कृति से परिचीत करवाया जो कि महिला दिवस का सांकेतिक गीत है की महिलाएं अमन और चैन के लिए भाषाओं के चक्रव्‍यूह को तोड़कर भी भारत की सांस्‍कृतिक एकता में अपना अमूल्‍य सहयोग दे सकती हैं। यह भी एक होली का सुंदर रंग है।

महिला समिति स्वेच्छानुदान

राज्योत्सव 2009 -मुख्यमंत्री द्वारा महिला समिति को एक लाख रूपए का स्वेच्छानुदान

रायपुर, 02 नवम्बर 2009 राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधान सभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने यहां शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में आयोजित सप्ताह व्यापी राज्योत्सव 2009 के कार्यक्रम में महिला सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के पंडाल का अवलोकन किया।  read more »

महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था

रायपुर, 13 अक्टूबर 2009 - राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम सङ्ढू स्थित शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में एक वर्षीय पाठयक्रम के तहत आशुलिपि हिन्दी में रिक्त तीन पेमेंट शीट और सेकेट्रियल प्रेक्टिस में रिक्त तीन फ्री शीट तथा पांच पेमेंट शीट में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।

आवेदन पत्र इस महीने की 20 तारीख तक जमा कर सकेंगे। इच्छुक महिला आवेदक कार्यालय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर (सङ्ढू) से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में साढ़े चार हजार जागृति शिविर

रायपुर, 01 अगस्त 2009 - महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और उनके हित में चलायी जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर महिला जागृति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

महिला और बाल विकास विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2009-19 में इन शिविरों के आयोजन के लिए एक करोड़ 04 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। राज्य में विगत चार वर्षों में चार हजार 685 महिला जागृति शिविर आयोजित किए गए। इनके आयोजन में विभाग द्वारा दो करोड़ 59 लाख रूपए की धन राशि खर्च की गई। लगभग बीस लाख महिलाओं ने इन शिविरों में आकर अपने संवैधानिक अधिकारों और महिला एवं बाल कल्याण की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।  read more »

कुपोषण जन जागरण अभियान

राज्य में सुपोषण मेलों की तैयारी
दत्तक पुत्री शिक्षा योजना के लिए भी चलेगा सहयोग अभियान
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ली समीक्षा बैठक

रायपुर, 31 जुलाई 2009 - कुपोषण के खिलाफ और भी ज्यादा व्यापक जन-जागरण के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सुपोषण मेलों आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आगामी आठ अगस्त को राजनांदगांव में जिला स्तरीय सुपोषण-मेले का शुभारंभ करेंगे। मेलों का आयोजन प्रथम चरण में जिला स्तर पर जिला मुख्यालय में और द्वितीय चरण में विकासखण्ड मुख्यालय में किए जाएंगे। इसी तरह आगामी 13 अगस्त को दत्तक पुत्री शिक्षा योजना के तहत सहयोग अभियान भी प्रदेश भर में चलाया जाएगा।

यह जानकारी महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में आयोजित विभाग के जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दी गई। सुश्री लता उसेण्डी ने बैठक में इन दोनों आयोजनों के लिए स्थल चयन सहित अन्य सभी जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के सचिव श्री एस.के.बेहार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  read more »

महिला सशक्तिकरण में एक और कदम

राज्य में महिला समूहों के लिए ऋण सीमा बढ़ी छत्तीसगढ़ महिला कोष से अब 50 हजार रूपए तक ऋण सुविधा
प्रदेश के 72 हजार से अधिक महिला समूहों की आठ लाख महिलाओं को मिलेगा इसका फायदा

रायपुर, 23 जुलाई 2009 - महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के महिला और बाल विकास विभाग ने राज्य में कार्यरत महिला स्व-सहायता समूहों के लिए ऋण प्राप्त करने की सीमा 20 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए करने का आदेश जारी कर दिया है।

राज्य में 72 हजार 264 महिला स्व-सहायता समूहों की करीब आठ लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।  read more »

उद्यान विभाग द्वारा जैम, जैली, अचार

जैम, जैली, अचार, मुरब्बा बनाना सीखने 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

रायपुर, 20 जुलाई 2009 - राज्य शासन के उद्यान विभाग द्वारा महिलाओं, गृहणियों तथा स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को जैम, जैली, अचार, मुरब्बा आदि बनाना सिखाने के लिए आज से सिविल लाईन्स स्थित फल परिरक्षण प्रशिक्षण केन्द्र, गोविंद धाम निवास में प्रारंभ किया गया ।

आगामी 15 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में महिलाओं एवं स्कूल-कॉलेज की छात्राओं को कैचप, सॉस, चटनी, बरफी एवं चाकलेट आदि भी बनाना सिखाया जाएगा। इस प्रशिक्षण में फल तथा सब्जियों को सुरक्षित रखने के अनेक तरीकों से भी अवगत कराया जाएगा।  read more »

महिला सम्पति अंतरण

रायपुर, 18 जुलाई 2009 - राज्य शासन द्वारा महिलाओं के पक्ष में सम्पतियों के अंतरण पर मुद्रांक शुल्क में दो प्रतिशत की छूट दिए जाने के फलस्वरूप चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल 09 से 30 जून 2009 तक महिलाओं को 7 करोड़ 57 लाख 90 हजार रूपए की छूट प्रदान की गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन महीनों में पंजीयन कार्यालयों में 13 हजार 901 सम्पतियों का अंतरण किया गया। इन सम्पतियों के अंतरण में निर्धारित 7 प्रतिशत के स्थान पर पांच प्रतिशत मुद्रांक शुल्क लिया गया।  read more »

पूरक पोषण आहार के लिये 123.45 करोड़

रायपुर, 13 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थित बाल विकास परियोजनाओं में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिये 123 करोड़ 45 लाख रूपए की राशि जिलेवार जारी कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लगभग 34 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 25 लाख हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के लिए प्रदेश के रायपुर जिले को सर्वाधिक राशि आबंटित की गई है। उन्होनें बताया कि पूरक पोषण आहार के लिए रायपुर जिले को 17 करोड़ 40 लाख रूपए और सरगुजा जिले के लिये 15 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि आवंटित की गयी है। इसी प्रकार बिलासपुर जिले के लिये 13 करोड़ पांच लाख रूपए, दुर्ग जिले के लिये 12 करोड़ रूपए, बस्तर जिले के लिये आठ करोड़ दस लाख रूपये रायगढ़ जिले के लिए छह करोड़ 90 लाख रूपए जारी की गई है।  read more »

पूरक पोषण आहार कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ बहुत जल्द बनेगा कुपोषण मुक्त राज्य - आंगनबाड़ी केन्द्रों में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम
हर दिन लगभग 25 लाख हितग्राहियों को पौष्टिक आहार
इनमें 19.77 लाख बच्चे और 5.18 लाख माताएं शामिल
पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता बढ़ाने राशि भी बढ़ाई गई
छत्तीसगढ़ रायपुर, 09 जुलाई 2009 छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त राज्य के रूप में नई पहचान दिलाने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के लगभग 34 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में ''पूरक पोषण आहार कार्यक्रम'' चलाया जा रहा है। इसके उत्साहजनक नतीजे देखे जा रहे हैं। बच्चों में कुपोषण की दर वर्ष 1998 की 61 प्रतिशत की तुलना में घटकर अब केवल 52 प्रतिशत के आस-पास रह गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसे आगामी वर्ष 2015 तक और भी कम करते हुए 30 प्रतिशत के आस-पास लाने का लक्ष्य घोषित किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेण्डी ने कहा है कि राज्य को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम की बहुत बड़ी भूमिका होगी।  read more »

Syndicate content