छत्तीसगढ़ रायपुर, 10 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज सवेरे यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के सुकमा निवासी श्री धनसाय बघेल ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की काष्ठ निर्मित प्रतिमा भेंट की। छत्तीसगढ़ शिल्पकार श्री बघेल ने इस प्रतिमा का निर्माण एक ही लकड़ी को काटे बिना तराश कर किया है।
डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ काष्ठ शिल्पी श्री धनसाय बघेल के इस हुनर की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिमजाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप, संसदीय सचिव श्री कोमल जंघेल, वृन्दावन से पधारे स्वामी श्री भरत दाताचार्य, पूर्व मंत्री श्री लीलाराम भोजवानी और राजनांदगांव के पूर्व महापौर श्री विजय पाण्डेय सहित दक्षिण बस्तर तथा राजनांदगांव जिले के अनेक नागरिक उपस्थित थे।
Comments
Post new comment