बागवानी

पुष्‍पांजलि 2010

Video thumbnail for पुष्‍पांजलि 2010

हार्टिकल्‍चर सोसायटी एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा गांधी उद्यान रायपुर में फलों एवं पुष्‍पों की दो दिवसीय प्रदर्शनी शनिवार 13 फरवरी 2010 से रविवार 14 फरवरी 2010 तक आयोजित की गई। जिसमें रायपुर शहर के भागीदारियों ने अपने उद्यान के बड़े से बड़े फलों एवं पुष्‍पों की प्रदर्शनी लगाई।

पुष्‍पांजलि 2010 के समापन समारोह में माननीय छत्‍तीसगढ़ मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह तथा उनकी पत्नि श्रीमति वीणा सिंह, छत्‍तीसगढ़ कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू, महापौर रायपुर श्रीमति किरणमयी नायक तथा छत्‍तीसगढ़ हार्टिकल्‍चर सोसायटी की अध्‍यक्ष नीना सिंह उपस्थित थी। पुष्‍पांजलि 2010 के समापन समारोह में अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम गुलाब और सेवंती को प्रथम पुरस्‍कार दिया गया। फलों में लौकि एवं कुम्‍हड़े को पुरस्‍कृत किया गया जो कि आकार एवं वजन में सबसे अधिक थे इसके अलावा हर्बल एवं अन्‍य मौसमिक सब्‍जीयों तथा फूलों का प्रदर्शन पुष्‍पांजलि 2010 में किया गया।

रविवार गांधी उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्‍यक्षता श्रीमति नीना सिंह तथा श्रीमति विणा सिंह रायपुर की महापौर श्रीमति किरणमयी नायक ने पुरस्‍कृत विजेताओं को सम्‍मान एवं प्रशस्‍ती पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ की मुहिम का भी शुभारंभ किया अवकाश की वजह से गांधी उद्यान में दर्शकों ने इस मेला का भरपूर आनंद लिया।

आगमी वर्षों यह कार्यक्रम अंतर्राष्‍ट्रीय प्रदर्शनी एवं पुरस्‍कार राशि वृद्धि के वायदे को लेकर आयोजन संपन्‍न हुआ।

बी.टी. बैगन छत्तीसगढ़ में नहीं

छत्तीसगढ़ में नहीं होगी बी.टी. बैगन की खेती : श्री साहू
कृषि मंत्री ने केन्द्र सरकार को लिखा पत्र
मनुष्यों और पशुओं पर होने वाले प्रभावों के सघन परीक्षण के बाद ही दी जाएगी मंजूरी

रायपुर, 23 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ में बी.टी. बैगन की खेती को फिलहाल राज्य सरकार की मंजूरी नहीं मिलेगी। प्रदेश के कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने केन्द्रीय कृषि मंत्री और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिख कर इस संबंध में उन्हें राज्य सरकार के स्पष्ट अभिमत से अवगत करा दिया है। श्री साहू ने आज यहां केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री श्री जयराम रमेश को लिखे पत्र को सार्वजनिक करते हुए केन्द्र सरकार से बी.टी. बैगन की देश में व्यावसायिक खेती को मंजूरी देने से पहले उसके मनुष्यों और दूसरे जीव-जंतुओं पर पड़ने वाले सभी जैविक और हानिकारक प्रभावों का परीक्षण करने की भी मांग की है।  read more »

फसल उद्यानिकी शेडनेट

उद्यानिकी फसलों को तेज धूप से बचाने दस हजार किसानों को मिलेंगे हरे रंग के 'शेडनेट'
किसानों को तीन हजार 500 रूपए तक मिलेगा अनुदान

छत्तीसगढ़, रायपुर, 14 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी फसलों की खेती करने वाले किसानों को उनकी फसलों और नर्सरियों को तेज धूप एवं अन्य हानिकारक तत्वों से बचाने के लिए हरे रंग के शेडनेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत संचालित संरक्षित खेती घटक के तहत इस वर्ष प्रदेश के दस हजार किसानों को अनुदान पर यह शेडनेट दिए जाएंगे। किसानों को 500 वर्ग मीटर तक के ग्रीन शेडनेट देने के लिए अधिकतम तीन हजार 500 रूपए का अनुदान भी दिया जाएगा। पिछले तीन वर्षों में मिशन के तहत छत्तीसगढ़ के बारह हजार 125 किसानों को ऐसे ग्रीन शेडनेट अनुदान पर उपलब्ध कराएं जा चुके हैं।  read more »

राष्ट्रीय बागवानी मिशन

दस हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में मसालों की खेती पांच हजार हेक्टेयर में लगे फलदार बगीचे
लगभग 85 करोड़ रूपए की लागत से हुआ बागवानी विकास

रायपुर, 13 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के ग्यारह जिलों में राज्य शासन द्वारा संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत पिछले वर्ष प्रदेश में दस हजार 800 हेक्टेयर रकबे में मसाला वाली फसलों की खेती की गई है। मिशन के तहत उद्यानिकी फसलों का उत्पादन तथा रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न उद्यानिकी विकास के कार्यों के लिए विगत वर्ष 2008-09 में किसानों को 84 करोड़ 71 लाख रूपए की सहायता उपलब्ध कराई गई है।

पिछले वर्ष चार हजार 738 हेक्टेयर रकबे में फलदार पौधों जैसे आम, अमरूद, नीबू सहित केला और पपीता के बगीचे लगाए गए हैं। किसानों द्वारा मिशन के तहत सहायता मिलने पर लगभग एक हजार हेक्टेयर में गेंदा, सेवंती आदि फूलों की व्यावसाययिक खेती भी की गई है। किसानों ने पिछले वर्ष मिशन के तहत एक हजार 366 रकबे में पचौली, अश्वगंधा, एलोवेरा जैसी कई औषधि एवं सुगंधित फसलों की खेती भी की है।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के लिए इस वर्ष 82 करोड़ 24 लाख रूपए की कार्य योजना को भी राज्य कार्यकारी समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन तथा छत्तीसगढ़ हार्टिकल्चर मॉडल के लिए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति करने के लिए विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए है।  read more »

ऊर्जा शिक्षा उद्यान राजनांदगांव लोकार्पण

राज्य का तीसरा ऊर्जा शिक्षा उद्यान आज होगा लोकार्पित
मुख्यमंत्री करेंगे जनता को समर्पित
हरियाली और फूलों की निराली छटा के बीच सौर ऊर्जा उपकरणों का जादू बिखरेगा उद्यान में
रायपुर, 10 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की तर्ज पर अब जिला मुख्यालय राजनांदगांव के लोगों को भी मनोरम परिवेश में निर्मित ऊर्जा शिक्षा उद्यान में सौर ऊर्जा पर आधारित उपकरणों का जादू देखने को मिलेगा। यह राज्य का तीसरा ऊर्जा शिक्षा उद्यान होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 11 जुलाई को अपरान्ह 3.15 बजे राजनांदगांव में रानी सागर तालाब के नजदीक छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) द्वारा लगभग आठ एकड़ के रकबे में 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस उद्यान का लोकार्पण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा अब तक राजधानी रायपुर सहित कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में भी ऊर्जा शिक्षा उद्यानों की स्थापना की जा चुकी है। राजनांदगांव में निर्मित प्रदेश के तीसरे ऊर्जा शिक्षा उद्यान में सैलानियों को हरियाली और रंगबिरंगे फूलों की निराली छटा के साथ सौर ऊर्जा से संचालित कृत्रिम जल प्रपात और आकर्षक फव्वारों का सौंदर्य भी देखने को मिलेगा।  read more »

राष्ट्रीय बागवानी मिशन छत्तीसगढ़

2009 वर्ष में 82.24 करोड़ रूपए की कार्ययोजना
छत्तीसगढ़ रायपुर, 07 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ में इस वर्ष राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन के अन्तर्गत राज्य शासन द्वारा उद्यानिकी फसलों की बडे पैमाने पर खेती के लिए किसानों को 82 करोड़ 24 लाख रूपए की सहायता दी जायेगी।

छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय बागवानी मिशन के लिए स्वीकृत 117 करोड़ रूपए में से वर्ष 2009-10 के लिए 82 करोड़ 24 लाख रूपए की कार्य योजना को मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश सरकार द्वारा राज्यांश के रूप में 23 करोड़ 25 लाख रूपए का प्रावधान भी बजट में किया गया है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन में राज्य के चयनित सभी 11 जिलों में उद्यानिकी विकास से संबंधित सभी आवश्यक आदान सामग्रियों की पूर्ति की जा रही है।  read more »

Syndicate content