बधाई

रुस्तम सारंग और अजयदीप सारंग शाबाश

मुख्यमंत्री ने सारंग बंधुओं की शानदार कामयाबी पर दी शाबाशी
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया

रायपुर, 02 नवम्बर 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्र मंडलीय खेलों की भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण तथा रजत पदक विजेता छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी भाईयों - रुस्तम सारंग और अजयदीप सारंग को उनकी इस शानदार कामयाबी पर शाबाशी और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने उन्हें भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने की तैयारी के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।  read more »

ललित सुरजन नवनियुक्त महासचिव

मुख्यमंत्री ने अफ्रो-एशियाई शांति संगठन के नये महासचिव को दी बधाई

रायपुर, 02 नवम्बर 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम यहां अपने निवास पर अफ्रो-एशियाई शांति एवं एकजुटता संगठन (आप्सो) के नवनियुक्त महासचिव श्री ललित सुरजन को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जल संसाधन और उच्च शिक्षा मंत्री श्री हेमचंद यादव भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरजन को एशिया और अफ्रीका के नब्बे देशों के इस अन्तर्राष्ट्रीय शांति संगठन के लिए हाल ही में महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। इस संगठन का मुख्यालय मिस्र (इजिप्ट) की राजधानी काहिरा में है।  read more »

स्थापना दिवस बधाई शुभकामनाएं

प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए जनसामान्य का पूर्ण सहयोग लेना जरूरी - श्री नरसिम्हन

रायपुर, 30 अक्टूबर 2009 छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री ई.एस.एल. नरसिम्हन ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सभी स्तर पर प्रयासों के साथ-साथ जनसामान्य का पूर्ण सहयोग लेना जरूरी है।  read more »

Syndicate content