प्रदेश में 36 मिलीमीटर औसत वर्षा

रायपुर, 28 जून 2009 - प्रदेश में चालू मानसून सत्र में एक जून से लेकर 27 जून तक 36 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि एक जून से 27 जून तक प्रदेश के कोरिया जिले में 34.5 मिलीमीटर, सरगुजा जिले में 21 मिलीमीटर, जशपुर जिले में 12.9 मिलीमीटर, रायगढ़ जिले में 8.8 मिलीमीटर, महासमुंद जिले में 32.5 मिलीमीटर और रायपुर जिले में 26.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले में 13.8 मिलीमीटर, कोरबा जिले में 12.9 मिलीमीटर, बिलासपुर जिले में 25.8 मिलीमीटर, कबीरधाम जिले में 14.8 मिलीमीटर, राजनांदगांव जिले में 26.4 मिलीमीटर, दुर्ग जिले में 35.6 मिलीमीटर, धमतरी जिले में 68.7 मिलीमीटर, कांकेर जिले में 59 मिलीमीटर, बस्तर जिले 92.3 मिलीमीटर, नारायणपुर जिले में 99.4 मिलीमीटर, दंतेवाड़ा जिले में 28.8 मिलीमीटर और बीजापुर जिले में 35.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.