Gudgahan women making meaningful Hariyar Chhattisgarh Maha Abhyan
Chhattisgarh Raipur, July 29 2010 – Making Chhattisgarh Green CG aka Hariyar Chhattisgarh is prime aim of village women of Gurgahan located in Raigarh block of Raigarh district.
They are 55 Chhattisgarh ladies from Gram Gudgahan (Village GirhGahan). The green warrior women force has pledged to plant and also claimed responsibility for plan safety under Hariyar Campaign (Green Campaign).
But there is most amazing aim set by Chhattisgarh women from village background. The mighty Chhattisgarh Mahila Dal of 55 are thinking of making the green tree plantation tool for earning livelyhood as well as protecting the much needed environment of Raigarh distirct making industrialisation more success. read more »
हरियर छत्तीसगढ़ से सुसंगठित और दूरगामी हरा-भरा छत्तीसगढ़ बनाने का महा अभियान इस प्रबल शक्ित से क्रियांवित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हरियाली उत्सव भारतीय वत महोत्व के साथ ही परंपरा सन् 1950 से चल रही है। अभी हाल में पानी महाअभियान को भीषण गर्मी क्रियान्वित कर पितृ शोक ग्रसित मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिहं अब कमी के जल संकट पश्चात् अधिकता के जल संकट को जूझने की तैयारी के बीच पर्यावरण के अन्य क्षेत्रों में गंभीर प्रयास आरंभ कर रहे हैं।

सामाजिक भावानाओं से वृक्षारोपण और हरियाली को जोड़ने की भी एक सोच छत्तीसगढ़ में चल रही है। विश्वयोग गुरू बाबा रामदेव और आर्ट ऑफ लिविंग महाआंदोलन कर्ता श्री श्री रविशंकर हरियाली महा-उत्सव, वनमहोत्सव, हरियर छत्तीसगढ़ महाअभियान के शंखनाद को और शक्तिप्रदान कर सकते हैं, पूरा कार्यक्रम विवरण अभी उपलब्ध नहीं है।
जैव विविधता सिरमोर छत्तीसगढ़ पर्यावरण को मैदानी स्तर पर भी हरा भरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 'हरियर' महाअभियान के तहत 2010 में अलग-अलग सरकारी विभागों द्वारा 6 करोड़ 20 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पर इस बार खास बात यह है कि इन करोड़ो पौधों को सुरक्षित रखने के लिए सभी विभाग और औद्योगिक संस्थानों के साथ-साथ आम जनता को भी जोड़ने की कोशिश की जा रही है। read more »
रायपुर, 09 दिसंबर 2009 कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू इस महीने की 12 से 15 तारीख तक डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आयोजित जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में शामिल होंगे।
कृषि मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू दस दिसम्बर को शाम सात बजे किंगफिशर एयरलाईंस के विमान से रवाना होकर रात साढ़े नौ बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। दूसरे दिन ग्यारह दिसम्बर को सुबह आठ बजे नई दिल्ली से विमान द्वारा कोपेनहेगन (डेनमार्क) के लिए रवाना होंगे । read more »
मुख्यमंत्री ने कुदरत की ताकत के रचनात्मक उपयोग पर जोर दिया
ब्रम्हकुमारी प्रजापिता विश्वविद्यालय में वैश्विक महोत्सव

छत्तीसगढ़, रायपुर, 04 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चेतावनी दी है कि प्रकृति से हो रही छेड़छाड़ एक दिन मानवता के विनाश का कारण बन सकती है।
उन्होंने कहा कि इस विनाश को रोकने के लिए हमें कुदरत की ताकत को पहचानने और उसका रचनात्मक उपयोग करने की जरूरत है।
डॉ. रमन सिंह आज शाम यहां ब्रम्हकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में वैश्विक महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। डॉ. सिंह ने कहा कि दुनिया में सामाजिक बदलाव न तो परमाणु बम से होगा और न ही बंदूक की गोली से, बल्कि ये तो विनाश का कारण बनेंगे।
केवल आध्यात्म के जरिए शांति, प्रेम और सद्भावना तथा सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलकर ही पूरी दुनिया में अमन-चैन का वातावरण बनाया जा सकता है। read more »
छत्तीसगढ़ प्रदेश के रवि शंकर विश्व विद्यालय में सुंदर लाल शर्मा ग्रंथालय के बगीचे में 120 पेड़ो का पौधारोपण कॉलेज तथा स्कूल के छात्र-छा्त्राओं के द्वारा 03 अगस्त रायपुर में किया गया।
Watch Tree Plantation Video Here read more »
प्रकृति से बड़ी और कोई चीज नहीं : डॉ. रमन सिंह
मीठे पानी के कुंए में ही लौटना होगा दुनिया को
छत्तीसगढ़ : अगले 50 वर्ष पर मुख्यमंत्री का व्याख्यान
रायपुर, 18 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि यदि हम प्रकृति के साथ जुड़ कर रहेंगे, तो हमारे आने वाले 50 और सौ वर्ष भी अच्छे होंगे। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में लगातार हो रही क्रांति के जरिए दुनिया चाहे कितनी ही दूर तक क्यों न पहुंच जाए, लेकिन हमें अपनी इस दुनिया के साथ उसी कुंए में लौट कर आना होगा, जिसका पानी मीठा है।
डॉ. सिंह ने कहा कि दुनिया में प्रकृति अथवा कुदरत से बड़ी और को भी चीज नहीं है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के तमाम आविष्कारों के बावजूद हमारी पृथ्वी को सिर्फ प्रकृति ही जीवित रखेगी। इसलिए पृथ्वी को बचाना है, तो हमे प्रकृति को बचाना होगा। वैज्ञानिक आविष्कार मानवता की बेहतरी के लिए होने चाहिए। read more »
राज्य का तीसरा ऊर्जा शिक्षा उद्यान आज होगा लोकार्पित
मुख्यमंत्री करेंगे जनता को समर्पित
हरियाली और फूलों की निराली छटा के बीच सौर ऊर्जा उपकरणों का जादू बिखरेगा उद्यान में
रायपुर, 10 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की तर्ज पर अब जिला मुख्यालय राजनांदगांव के लोगों को भी मनोरम परिवेश में निर्मित ऊर्जा शिक्षा उद्यान में सौर ऊर्जा पर आधारित उपकरणों का जादू देखने को मिलेगा। यह राज्य का तीसरा ऊर्जा शिक्षा उद्यान होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 11 जुलाई को अपरान्ह 3.15 बजे राजनांदगांव में रानी सागर तालाब के नजदीक छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) द्वारा लगभग आठ एकड़ के रकबे में 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस उद्यान का लोकार्पण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा अब तक राजधानी रायपुर सहित कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में भी ऊर्जा शिक्षा उद्यानों की स्थापना की जा चुकी है। राजनांदगांव में निर्मित प्रदेश के तीसरे ऊर्जा शिक्षा उद्यान में सैलानियों को हरियाली और रंगबिरंगे फूलों की निराली छटा के साथ सौर ऊर्जा से संचालित कृत्रिम जल प्रपात और आकर्षक फव्वारों का सौंदर्य भी देखने को मिलेगा। read more »
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्लास्टिक और पॉलीथीन बैग के बड़े पैमाने पर उपयोग से पैदा हो रही पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को देखते हुए आम जनता से इसके अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करने का आव्हान किया है, साथ ही उन्होंने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों, नगर पालिक निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आज एक पत्र भेजकर इस संबंध में पर्यावरण संरक्षण कानूनों का कठोरता से पालन करने का निर्देश दिए हैं।
कलेक्टरों, आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को जारी पत्र में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि प्लास्टिक और पॉलीथीन नॉन बायोडिग्रेडेबल होने के कारण, यह जमीन के उपजाऊपन और पानी सोखने की क्षमता को कम करता है, साथ ही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय है। read more »
छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा प्रदेश के 29 शहरों के समन्वित विकास के लिए विकास योजना बनायी जायेगी। आवास तथा पर्यावरण मंत्री श्री गणेशराम भगत ने 29 शहरों के विकास योजना यथा शीघ्र बनाने के लिए नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा 2007-08 में 29 शहरों के समन्वित विकास के लिए विकास योजना तैयार किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। read more »