स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने पत्रकार स्वर्गीय श्री ठाकुर को श्रध्दांजलि दी
रायपुर, 31 जुलाई 2009 - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के पत्रकार स्वर्गीय श्री विवेक ठाकुर को अपनी विनम्र श्रध्दांजलि दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने श्री ठाकुर के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया और उनके शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
Comments
Post new comment