पंचायत मंत्री श्री नेताम का दौरा कार्यक्रम

रायपुर, 31 जुलाई 2009 - पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम एक अगस्त से 4 अगस्त तक राजस्थान के माउंट आबू में प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्री नेताम एक अगस्त को रायपुर से सुबह 8.25 बजे नियमित विमान द्वारा मुम्बई के लिए रवाना होंगे और वहां से सुबह 10.50 बजे विमान द्वारा अहमदाबाद जाएंगे।

श्री नेताम अहमदाबाद से कार द्वारा माउंट आबू पहुंचेगे। श्री नेताम 4 अगस्त को प्रात: 9.55 बजे अहमदाबाद से विमान द्वारा दिल्ली होते हुए शाम 5.50 बजे रायपुर आएंगे।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.