नक्सल हिंसा के खिलाफ जन-जागरण के विशेष अभियान का पहला दौर नौ दिसम्बर से
जिला मुख्यालयों में लगायी जाएगी प्रदर्शनी
रायपुर, 07 दिसंबर 2009 छत्तीसगढ़ में नक्सल दुष्प्रचार और नक्सल हिंसा के खिलाफ जनजागरण के लिए प्रथम चरण में राज्य के 18 में से नौ जिला मुख्यालयों में प्रदर्शनी आयोजन का सिलसिला इस महीने की नौ तारीख से शुरू हो जाएगा।
जनजागरण सिलसिला लगभग एक महीने तक चलेगा। पहली प्रदर्शनी नौ और दस दिसम्बर को सरगुजा जिला के मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित की जाएगी। इसके बाद तेरह और चौदह दिसम्बर को जशपुर, 17 और 18 दिसम्बर को रायगढ़, 20 और 21 दिसम्बर को कोरबा, 27 और 28 दिसम्बर को बिलासपुर, तीन और चार जनवरी को दुर्ग, पांच और छह जनवरी को राजनांदगांव, नौ और दस जनवरी को जगदलपुर (बस्तर) और 12 तथा 13 जनवरी को दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर) में प्रदर्शनी लगायी जाएगी। नक्सलियों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ आम जनता को वास्तविक तथ्यों से परिचित कराने और उनकी हिंसक गतिविधियों के बारे में लोगों को छायाचित्रों के माध्यम से जानकारी देने तथा हिंदी, छत्तीसगढ़ी और स्थानीय भाषाओं में पोस्टर आदि के जरिए जन-जागरण के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा यह विशेष प्रचार अभियान शुरू किया जा रहा है। read more »
रायपुर, 07 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ में जन-उपयोगी सेवाओं से संबंधित विगत दो वर्ष में एक हजार 175 स्थायी लोक अदालतें आयोजित की गई है। इनमें अब तक दस हजार 319 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। जिससे प्रदेश के बीस हजार 816 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। उन्हें मुआवजा राशि के रूप में 55 लाख 32 हजार 280 रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के तीन जिला मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में फरवरी 2007 से जन उपयोगी सेवाओं के लिए स्थायी लोक अदालतें स्थापित की गई है। बिलासपुर की स्थायी लोक अदालत में कोरबा और जांजगीर-चांपा, रायपुर की स्थायी लोक अदालत में महासमुन्द और धमतरी तथा जगदलपुर की स्थायी लोक अदालत में दंतेवाड़ा और कांकेर जिले शामिल है।
अंबिकापुर और दुर्ग जिले में स्थायी लोक अदालत गठन भी प्रस्तावित है। स्थायी जनउपयोगी लोक अदालतों में परिवहन, दूरभाष सेवा, किसी संस्थान के द्वारा बिजली, पानी और प्रकाश की आपूर्ति, सार्वजनिक साफ-सफाई, स्वच्छता प्रणाली, चिकित्सालय, बीमा संबंधी विवादों को आपसी सुलह समझौते से निपटाने के लिए और सुलह नहीं हो पाने की स्थिति में सरल प्रक्रिया से गुणदोष के आधार पर निराकरण के लिए स्थापित की गई है। read more »
स्टेनोग्राफर एवं सहायक ग्रेड-03 के 42 पदों पर सीधी भर्ती होगी
29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
रायपुर, 17 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के जिला एवं सत्र न्यायालय धमतरी में स्टोनोग्राफर एवं सहायक ग्रेड-03 के 42 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती की जाएगी। इसमें स्टेनोग्राफर के छह तथा सहायक गेड-03 के 36 पद शामिल हैं। अर्हता प्राप्त इच्छुक उम्मीदवार से जो भारत के नागरिक हो, पंजीकृत डाक#स्पीडपोस्ट#कोरियर या स्वयं के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी कार्यालय में 29 अगस्त के सांय 5 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। read more »
गृह मंत्री ने किया कोरकोट्टी का दौरा
नक्सल वारदात के घटना स्थल का निरीक्षण
हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ने पर नक्सलियों को मिलेगा करारा जवाब : श्री कंवर
बहुत ऊंचा है हमारे पुलिस जवानों का हौसला
रायपुर, 17 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री श्री ननकीराम कंवर ने आज राजनांदगांव जिले के मानपुर तहसील स्थित ग्राम कोरकोट्टी पहुंचकर मदनवाड़ा के पास नक्सल वारदात के घटनास्थल का दौरा किया, जहां विगत रविवार 12 जुलाई को नक्सलियों का मुकाबला करते हुए राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार चौबे सहित 25 जवान शहीद हो गए थे। श्री कंवर ने आज घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान मौजूद राज्य पुलिस और सी.आर.पी.एफ. के जवानों से मुलाकात की।
श्री कंवर ने उनसे चर्चा के दौरान कहा कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी वे देश और राज्य की जनता की रक्षा के लिए नक्सलियों के खिलाफ हिम्मत के साथ मोर्चे पर तैनात हैं। श्री कंवर ने जवानों के इस हौसले की प्रशंसा की। गृह मंत्री ने घटना स्थल के निरीक्षण के बाद कहा कि नक्सलियों से चारों तरफ घिर जाने के बावजूद हमारे सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों ने अदम्य साहस के साथ नक्सलियों का मुकाबला किया। read more »
पति-पत्नी का झगड़ा सुलझेगा कुटुम्ब न्यायालय में-आम जनता से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री
किसी भी हालत में नहीं होगा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण
गुजरा में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लिए तीन लाख रूपए मंजूर
रायपुर, 16 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर 'जनदर्शन' के साप्ताहिक कार्यक्रम में जहां राजधानी रायपुर के एक दम्पत्ति के पारिवारिक झगड़ें को कुटुम्ब न्यायालय में भिजवाने का निर्णय लिया, वहीं उन्होंने रायपुर जिले के विकासखंड फिंगेश्वर तहसील राजिम स्थित ग्राम बिजली में गौठान, मरघट और सार्वजनिक निस्तारी की भूमि को अतिक्रमण से बचाने की गुहार लेकर आयी ग्रामीण महिलाओं के आवेदन पर जिला कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
मुख्यमंत्री ने श्री लक्ष्मी महिला समिति के प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी हालत में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। read more »
डॉ. रमन सिंह ने पुलिस अधीक्षक सहित सभी शहीद जवानों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
छत्तीसगढ़ नक्सल हिंसा के खिलाफ तमाम मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत
छत्तीसगढ़ रायपुर, 12 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव जिले के मानपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मदनवाड़ा के पास नक्सलियों द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री विनोद चौबे सहित अनेक जवानों की हत्या किए जाने की घटना की तीव्र निन्दा की है।
डॉ. रमन सिंह ने इस घटना में छत्तीसगढ़ शहीद पुलिस अधीक्षक श्री चौबे और अन्य शहीद जवानों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा है कि श्री चौबे सहित सभी शहीद जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए राज्य और देश के लिएर् कत्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके परिवारजनों के शोक की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। श्री चौबे सहित हमारे इन जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और हम पुरजोर ताकत के साथ छत्तीसगढ़ से नक्सल हिंसा का सफाया करने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। read more »
Chhattisgarh Recent Comments
24 weeks 5 days ago
34 weeks 4 days ago
35 weeks 4 days ago
35 weeks 4 days ago
35 weeks 5 days ago