मुख्यमंत्री से जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की नव-निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने आशीर्वाद लिया
छत्तीसगढ़ रायपुर, 11 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर विधायक श्री नारायण चंदेल के नेतृत्व में आये जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिला पंचायत की नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नंदनी राजवाड़े को नयी जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कमला पाटले इस आम चुनाव में सांसद निर्वाचित हुई हैं, जिला पंचायत अध्यक्ष की रिक्त हुई सीट पर श्रीमती नंदनी राजवाड़े जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई है।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री पूर्णेन्द्र सिंह सहित सर्वश्री सुखीराम कंवर, कृष्ण कुमार सिंह सार्वा, रामकुमार गबेल, अंबेश जांगड़े, जय भवानी देवांगन और दिनेश शर्मा सहित अनेक नागरिक शामिल थे।
Comments
Post new comment