धान की आवक में वृध्दि

धान खरीदी के दूसरे दिन धान की आवक में वृध्दि 171 मीटरिक टन धान की खरीदी

रायपुर, 13 अक्टूबर 2009 - छत्त्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य नीति के तहत धान खरीदी के दूसरे दिन आज धान की आवक में वृध्दि दर्ज की गई। आज 13 अक्टूबर को समर्थन मूल्य पर प्रदेश के छह जिलों में 171 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।

रायपुर जिले में 16 मीटरिक टन, राजनांदगांव में 53 मीटरिक टन, महासमुंद में 20 मीटरिक टन, जगदलपुर में चार मीटरिक टन, धमतरी में 22 मीटरिक टन और दुर्ग जिले में 56 मीटरिक टन धान की आवक दर्ज की गयी।

खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिन इलाकों में धान की जल्दी पकने वाली किस्मों की कटाई हो चुकी है, वहां के किसानों में काफी उत्साह देखा गया है। अनेक क्षेत्रों में धान की फसल अभी पकने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में इसकी कटाई और मिसाई शुरू होने पर खरीदी केन्द्रों में आवक में और भी तेजी आएगी।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.