रायपुर, 27 नवम्बर 2009 - समर्थन मूल्य नीति के तहत चालू खरीफ विपणन वर्ष 2009-10 में छत्ताीसगढ़ के एक हजार 333 प्राथमिक सहकारी समितियों के एक हजार 578 उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक में दिनो-दिन वृध्दि हो रही है। इन केन्द्रों में अब तक चार लाख 73 हजार 626 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है
इनमें से एक लाख 40 हजार 36 मीटरिक टन कॉमन (सामान्य) और तीन लाख 33 हजार 590 मीटरिक टन ग्रेड-ए धान शामिल हैं। अब तक सबसे अधिक एक लाख 44 हजार 807 मीटरिक टन धान रायपुर जिले में तथा सबसे कम 199 मीटरिक टन धान दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में खरीदी की गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि समर्थन मूल्य नीति के तहत कबीरधाम (कवर्धा) जिले में तीन हजार 398 मीटरिक टन, उत्तर बस्तर (कांकेर) में आठ हजार 943, कोरबा में 651, कोरिया में 253, जशपुर में 952, जांजगीर-चांपा में तीन हजार 557, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) में 199, दुर्ग में 89 हजार 917, धमतरी में 68 हजार 563, बस्तर (जगदलपुर) में चार हजार 985, बिलासपुर में 18 हजार 466, महासमुन्द में 75 हजार 712, राजनांदगांव में 27 हजार 844, रायगढ़ में 22 हजार 849, रायपुर में एक लाख 44 हजार 807 और अंबिकापुर जिले में दो हजार 530 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।
Comments
Post new comment