मुख्यमंत्री ने आचार्य स्वतंत्र देव जी से आशीर्वाद ग्रहण किया
विश्व शांति वैदिक महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर, 02 नवम्बर 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल देर रात यहां सप्रे शाला मैदान में आयोजित दो दिवसीय 1008 कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ एवं विहंगम योग समारोह में आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी से प्रदेश की सुख, शांति और समृध्दि का आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री राज्योत्सव के उद्धाटन के समारोह में शामिल होने के बाद सीधे सप्रे शाला मैदान पहुंचे।
संत विज्ञान देव और संत नामदेव जी, छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री लता उसेंडी और जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे। read more »
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां अपने निवास पर देवी गीतों की वीडियो सी.डी. 'दुनिया तेरे नाम से जाने मां' का विमोचन किया। लोकसभा सांसद श्री विष्णु देव साय और वीडियो सी.डी. के निर्माता निर्देशक श्री गिरधारी अग्रवाल इस अवसर पर उपस्थित थे। read more »
Chhattisgarh Recent Comments
24 weeks 5 days ago
34 weeks 4 days ago
35 weeks 3 days ago
35 weeks 4 days ago
35 weeks 5 days ago