दंतेवाड़ा में विभागीय योजनाओं की समीक्षा

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री मूणत द्वारा जिलों में समीक्षा बैठकों का दूसरा दौर कल से
धमतरी, कांकेर, बस्तर और दंतेवाड़ा में विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे

रायपुर, 12 जुलाई 2009 - नगरीय प्रशासन, आवास एवं पर्यावरण और परिवहन मंत्री श्री राजेश मूणत प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संचालन की स्थिति की समीक्षा करने के लिए 13 जुलाई से धमतरी, कांकेर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों का दौरा करेंगे।

अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मूणत जिला स्तर के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही इन जिलों में स्थित नगरीय निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे।

श्री मूणत 13 जुलाई को प्रात: 10 बजे रायपुर से धमतरी के लिए रवाना होंगे। वे अपरान्ह 12.30 बजे धमतरी जिला मुख्यालय में जिले की समस्त नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों, नगरपालिका अधिकारियों के साथ-साथ गृह निर्माण मंडल, नगर तथा ग्राम निवेश तथा पर्यावरण विभाग के जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री मूणत शाम 6.30 बजे कांकेर जिला मुख्यालय में नगरीय निकायों के अध्यक्षों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के अलावा गृह निर्माण मण्डल नगर तथा ग्राम निवेश और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

श्री मूणत 14 जुलाई को अपरान्ह 12.30 बजे दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में समस्त नगरीय निकायों के अध्यक्षों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ-साथ गृह निर्माण मण्डल, नगर तथा ग्राम निवेश और परिवहन विभाग के जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे 15 जुलाई को प्रात: 11 बजे जगदलपुर में नगरीय निकायों के अध्यक्षों एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के साथ-साथ गृह निर्माण मण्डल, नगर तथा ग्राम निवेश और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व श्री मूणत ने कोरिया, सरगुजा, रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर जिलों में समीक्षा बैठके लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की थी।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.