तकनीक

भंडार गृह निगम तकनीकी सहायक

छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम --12 तकनीकी सहायकों की पुनरीक्षित चयन सूची जारी

रायपुर, 27 अक्टूबर 2009 छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार निगम द्वारा निगम में तकनीकी सहायकों के रिक्त पदों के विरूध्द 12 तकनीकों सहायकों की पुनरीक्षित चयन सूची जारी की गई है। यह सूची प्रतियोगी परीक्षा में मेरिट अंक एवं अर्हता के सत्यापन के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी होने के उपरान्त भी निगम में सात अभ्यर्थियों द्वारा उपस्थिति नहीं होने पर उनके नियुक्ति आदेश निरस्त कर पुनरीक्षित सूची जारी की गयी है।  read more »

विश्वविद्यालय के कुल सचिव नियुक्त

रायपुर, 06 अक्टूबर 2009 - छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डॉ. भगवंत सिंह को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई का कुल सचिव नियुक्त किया गया है। इस आशय के आदेश से तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से जारी कर दिए गए हैं। डॉ. सिंह को विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 17 सहपठित 18(2) के तहत तकनीकी विश्वविद्यालय का कुल सचिव नियुक्त किया गया है।

सेंटर की नि:शुल्क फोन सेवा

सार्वजनिक वितरण प्रणाली - कॉल सेंटर की नि:शुल्क फोन सेवा के उत्साह जनक नतीजद्म
शिकायतों की त्वरित जांच के बाद 185 दुकानें निरस्त
हिरासत में लिए गए एक सौ आरोपी
लगभग बीस हजार क्विंटल खाद्यान्न जब्त

छत्तीसगढ़ रायपुर, 14 जुलाई 2009 - छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुचारू संचालन में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए दी जा रही नि:शुल्क टेलीफोन सेवा के उत्साह जनक नतीजे मिलने लगे हैं।

इस नि:शुल्क सेवा के तहत राजधानी रायपुर में स्थापित कॉल सेंटर के टेलीफोन नम्बर 1800-233-3663 पर आम जनता से मिली विभिन्न शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उचित मूल्य की 185 दुकानों को निरस्त कर, 19 हजार 845 क्विंटल खाद्यान्न जब्त किया गया और 39 प्रकरणों में पुलिस थानों में एफ.आई.आर. दर्ज हुए। विभिन्न गंभीर प्रकरणों में एक सौ आरोपियों को हिरासत में लिया गया।  read more »

वेबसाइट हैकिंग

भारत सरकार की खोजी गई सूचना के अनुसार तथा भारतीय कम्प्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सर्ट-इन), सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को सूचित किए गए अनुसार जनवरी, 2006 से जून, 2009 की अवधि के दौरान 9052 भारतीय वेबसाइटों का सूचना हरण किया गया है विकृत की गई है। ब्यौरे इस प्रकार हैं -

वर्ष सूचना हरण की गई भारतीय वेबसाइटों की संख्या

2006 1216

2007 1373

2008 3177  read more »

Syndicate content