जनदर्शन

धर्मजयगढ़ रायगढ़ के ग्रामीण मुख्यमंत्री से मिले

मुख्यमंत्री से धर्मजयगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुलाकात की
रायपुर, 06 नवम्बर 2009 मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर संसदीय सचिव श्री ओम प्रकाश राठिया के नेतृत्व में रायगढ़ के धर्मजयगढ़ क्षेत्र से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के संबंध में विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री राजेश शर्मा, टीकाराम पटेल, सुखलाल राठिया, चंद्रभान राठिया और जगन्नाथ यादव शामिल थे।

विधवा कमरताबाई जमीन नहीं बेचेगी

रायपुर, 11 जुलाई 2009 - बीमारी एवं आर्थिक तंगी के चलते कर्जे के बोझ तले दबी गातापार; सुकुलदैहान की रहने वाली विधवा कमरताबाई को अपनी उधारी चुकाने के लिये जमीन बेचनी नहीं पड़ेगी। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मदद की उम्मीद लेकर पहुंची कमरताबाई को मुख्यमंत्री ने अपने फंड से 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता की स्वीकृत की है।  read more »

मुख्यमंत्री ने पूछा हाल दी मदद

जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को दिये निर्देश
रायपुर, 11 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव स्थित अपने कैंप कार्यालय में आम जनता से मुलाकात के कार्यक्रम जनदर्शन में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों से एक-एक कर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने बीमारी, आर्थिक तंगी एवं दुर्घटना पीड़ितों से उनका हाल पूछा और दिल खोलकर उन्हें मदद दी।

मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था। सुबह से ही जी.ई.रोड स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में हजारों की संख्या में लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। जिला प्रशासन द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिये बैठक , पेयजल एवं नाश्ते का बेहतर प्रबंध किया गया था। मुख्यमंत्री रायपुर से राजनांदगांव पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजे सीधे कैंप कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे और 3:30 बजे तक लोगों से भेंट मुलाकात की।  read more »

मुख्यमंत्री जनदर्शन राजनांदगांव में

रायपुर, 10 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 11 जुलाई को राजनांदगांव स्थित अपने कैम्प कार्यालय में पूर्वान्ह 11.45 से 1.30 बजे तक ''जनदर्शन'' कार्यक्रम के तहत आम जनता से मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को राजनांदगांव कैम्प कार्यालय में आम जनता से मुलाकात कर रहे हैं।  read more »

छत्‍तीसगढ़ छात्रवृत्ति भुगतान अनियमितता

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश
मांढर में बनेगा कबीर सत्संग भवन : डॉ. रमन सिंह ने दी मंजूरी
रायपुर, 09 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रायपुर जिले के मांढ़र में एक निजी महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान नही किये जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर रायपुर को इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

डॉ. रमन सिंह आज सवेरे यहां अपने निवास पर आम जनता से मुलाकात के अपने साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन में नागरिकों की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान मांढ़र की कु. निर्मला बंजारी कु. ममता, कु. गिरिजा एवं मनमोहन ने आवेदन सौंपकर मुख्यमंत्री को बताया कि कालेज प्रबंधन द्वारा उनको छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया है।  read more »

प्राकृतिक चिकित्सा और यौगिक विज्ञान महाविद्यालय दाखिला

प्राकृतिक चिकित्सा कॉलेज में दाखिला चाहते हैं अन्य राज्यों के विद्यार्थी
मुख्यमंत्री ने सचिव को आवेदन का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए
रायपुर, 09 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के दुर्ग जिले में स्थित उत्तर और मध्य भारत के एक मात्र निजी क्षेत्र के प्राकृतिक चिकित्सा और यौगिक विज्ञान महाविद्यालय में बी.एन.वाय.एस. की डिग्री के लिए छत्तीसगढ़ के बाहर के राज्यों के विद्यार्थियों को प्रवेश देने के आवेदन पर स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव को जल्द परीक्षण और निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री से आज सवेरे यहां उनके निवास पर 'जनदर्शन' कार्यक्रम में केरल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सहित पड़ोसी देश नेपाल के कुछ विद्यार्थियों ने मुलाकात की और बताया कि छत्तीसगढ़ उनके गृह निवास का नजदीकी राज्य होने के कारण दुर्ग जिले के नगपुरा में संचालित श्री महावीर प्राकृतिक-यौगिक विज्ञान महाविद्यालय में बी.वाय.एन.एस. के डिग्री पाठयक्रम में प्रवेश लेने के यहां आए हैं, लेकिन यहां उन्हें बताया गया है कि इस कॉलेज में बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक है।  read more »

बरगद की डाल गिरने पर मौत

मुख्यमंत्री से मृतक की विधवा को बीस हजार रूपए की सहायता मंजूर
रायपुर, 09 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बरगद के पेड़ की सूखी डगाल गिरने पर अचानक हुई मौत के मामले में मृतक की पत्नी श्रीमती राधाबाई साहू को बीस हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि मंजूर की है।

डॉ. सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर आम जनता से मुलाकात के साप्ताहिक कार्यक्रम 'जनदर्शन' में रायगढ़ जिले के ग्राम खजरी, तहसील सारंगढ़ निवासी श्रीमती राधाबाई साहू के आवेदन पर उन्हें यह राशि तत्काल मंजूर कर दी।  read more »

डी. फार्मा विद्यार्थियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात

जनदर्शन कार्यक्रम में रूंगटा कॉलेज में डी. फार्मेसी के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की और बताया कि संस्था को फॉर्मेसी कौंसिल ऑफ इण्डिया से मान्यता नहीं मिल पाने पर वे भटक रहे हैं।  read more »

मुस्लिम समाज ने माना मुख्यमंत्री का आभार

जनदर्शन कार्यक्रम में दुर्ग से आये हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली उर्स पाक के प्रतिनिधि मंडल के महासचिव श्री रऊफ कुरैशी तथा सदस्यों ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से भेंट कर  read more »

खेती-किसानी और बारिश जन दर्शन में

जन दर्शन मुख्यमंत्री ने जाना खेती-किसानी और बारिश का हाल
रायपुर, 09 जुलाई 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर आम जनता से मुलाकात के साप्ताहिक कार्यक्रम 'जनदर्शन' में लोगों से उनके क्षेत्र की स्थिति के साथ-साथ वहां किए जा रहे विकास कार्यों तथा खेती-किसानी और बारिश की भी जानकारी ली। राजनांदगांव जिले के मोहला विकासखण्ड के पहाड़ी गांव भरकाटोला से आए लोगों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड वर्षा हो रही है।

खेतों में बुआई का कार्य शुरू हो गया है। स्कूली बच्चों की समस्याएं बताते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पांचवीं पास करने के बाद बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए पांच-सात किलोमीटर दूर के गांव के स्कूलों में जाना पड़ता है। उन्होंने गांव में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणजनों के आवेदन पर जिला कलेक्टर को निर्देशित किया कि वे इस समस्या का समाधान करें।  read more »

Syndicate content